{"_id":"6213dfb639f7001d6f7929a1","slug":"himalayan-view-hinder-by-electrical-wire-bageshwar-news-hld454383511","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिम दर्शन में बाधा बने बिजली के झूलते तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम दर्शन में बाधा बने बिजली के झूलते तार
विज्ञापन
कौसानी के अनाशक्ति आश्रम में हिम दर्शन में बाधा बने बिजली के तार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौसानी (बागेश्वर)। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल कौसानी देसी, विदेशी सैलानियों की पसंदीदा जगह है। हर साल हजारों सैलानी कौसानी की हसीन वादियों के दीदार के लिए आते हैं। कौसानी के अनासक्ति आश्रम से हिमालय की श्रृंखलाओं के दीदार होते हैं। हिम दर्शन में बिजली के झूलते तार बाधा बने हुए हैं।
कौसानी के अनासक्ति आश्रम से हिमालयी श्रृंखला के सुंदर दीदार होते हैं। कौसानी हिमदर्शन के लिए पर्यटकों की पहली पसंद है। अनासक्ति आश्रम के पास हिमालय दर्शन के लिए व्यू प्वाइंट बना हुआ है। व्यू प्वाइंट से हिमालय का सुंदर नजारा तो दिखता ही है, सूर्योदय और सूर्यास्त का भी बेहतरीन नजारा दिखाई देता है। हिमदर्शन में ऊर्जा निगम की हाईटेंशन लाइन के तार बाधा बने हुए हैं। तारों के कारण हिमालय दर्शन में तो बाधा पहुंचती ही है, हिमालय का फोटो कैमरे में कैद करने में भी दिक्कत आती है। सैलानी भी इस पर चिंता जताते रहे हैं। कौसानी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी ने झूलते तारों को हटाने की मांग की है।
उधर, यूपीसीएल के ईई विवेक कांडपाल का कहना है कि अनासक्ति आश्रम में बिजली की लाइन का निरीक्षण किया जाएगा। कौसानी प्रमुख पर्यटन स्थल है। बिजली की लाइन को शिफ्ट करने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। लाइन को शिफ्ट करने की भरसक कोशिश की जाएगी।