फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   HERE MAHATMA GANDHI WROTE ANASAKTI YOG

यहां अनासक्ति योग पर किताब लिखी थी महात्मा गांधी ने 

Sun, 30 Sep 2018 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Sun, 30 Sep 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
HERE MAHATMA GANDHI WROTE ANASAKTI YOG
अनासक्ति आश्रम कौसानी - फोटो : अमर उजाला
गांधी विचार पर गहराई से अध्ययन करना है तो जिंदगी में एक बार कौसानी जरूर आए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1929 में कौसानी के लाल बंगला में ही 14 दिन में अनासक्ति योग पर किताब लिखी थी। उस समय का लाल बंगला अब अनासक्ति आश्रम के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन


राष्ट्र पिता महात्मा गांधी 1929 में जब भारत भ्रमण पर निकले तब वह थकान मिटाने कौसानी के एक चाय बागान के मालिक के आग्रह पर कौसानी के लाल बंगले में रुके। कौसानी की खूबसूरती देखकर यहां महात्मा गांधी 14 दिन तक रुके। इस दौरान उन्होंने अनासक्ति योग पुस्तक लिखी। 
विज्ञापन


साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि अनासक्ति आश्रम भवन पूर्व में ग्राम पंचायत का बंगला था। तब स्थानीय लोग इसे कौसानी का लाल बंगला कहते थे। आजादी के बाद उत्तर प्रदेश की तत्कालीन सीएम सुचेता कृपलानी ने बंगले को गांधी स्मारक निधि को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनासक्ति आश्रम के रमेश चंद्र पांडे और कौसानी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू नेगी ने बताया कि गांधी विचार पर अध्ययन करने खासतौर पर अक्तूबर में देश-विदेश के सैकड़ों गांधी विचारक यहां आते है। दो अक्तूबर को आश्रम में गांधी विचार पर गोष्ठी और प्रार्थना होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed