फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Help by Redcross in Belta Village

बेलता के आपदा प्रभावित का प्रशासन ने लिया संज्ञान, रेडक्रॉस ने की मदद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Help by Redcross in Belta Village
अमतौड़़ा के बेलता तोक में आपदा प्रभावित को राहत सामग्री देते रेडक्रास के पदाधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बेलता गांव के आपदा प्रभावितों की सुध प्रशासन ने ले ली है। रेडक्रॉस सोसायटी ने गांव जाकर प्रभावित को तिरपाल सहित अन्य सहायता उपलब्ध कराई। वहीं, प्रशासन ने भी राजस्व उपनिरीक्षक से मौका मुआयना करा लिया है।
विज्ञापन

प्रभावित के मकान को हुए नुकसान के एवज में आर्थिक सहायता दी जाएगी। अमर उजाला ने आठ नवंबर के अंक में इस ठंड में कैसे मिले राहत, आपदा के मलबे में दब गए बिस्तर और गर्म कपड़े शीर्षक से इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

अमतौड़ा ग्राम पंचायत के बेलता में विगत 19 अक्तूबर को भारी बारिश के बीच ग्रामीण हरीश राम का मकान ध्वस्त हो गया था। जिसके बाद से प्रभावित परिवार घर के पास एक झोपड़ीनुमा टेंट बनाकर रात गुजार रहा था। शासन और प्रशासन से कई बार गुहार लगाने पर भी ग्रामीण की समस्या का संज्ञान नहीं लिया गया। इसके बाद खबर का संज्ञान लेकर एसडीएम हर गिरी ने राजस्व उपनिरीक्षक को गांव भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य बुधवार को राहत सामग्री लेकर बेलता गए। चेयरमैन संजय साह जगाती के नेतृत्व में गई टीम ने प्रभावित परिवार को टेंट बनाने का सामान, कंबल, बर्तन और राशन सामग्री मुहैया कराई। वहां पर सचिव आलोक पांडेय, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, दीपक पाठक, कन्हैया वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी आदि थे।

बेलता में आपदा प्रभावित के मकान को हुए नुकसान का राजस्व उपनिरीक्षक ने निरीक्षण कर लिया है। मकान की दीवार गिरी है। जिसके तहत प्रभावित को आंशिक नुकसान का मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
- हर गिरी, एसडीएम बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed