फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Help By Devrani-Jethani Club

देवरानी-जेठानी समूह ने दी 22 हजार की आर्थिक मदद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Help By Devrani-Jethani Club
बागेश्वर के दोफाड़ का देवरानी-जेठानी समूह। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना काल में दोफाड़ का देवरानी-जेठानी समूह लोगों की आर्थिक मदद कर सामाजिक हित में कार्य कर रहा है। समूह के माध्यम से गरीब और लाचार लोगों की मदद की जा रही है। समूह के इस कार्य की क्षेत्र के लोगों ने जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन

दोफाड़ की महिलाओं का देवरानी-जेठानी समूह अपने सामाजिक कार्यों के लिए इन दिनों चर्चा में है। कोविड काल में रोजगार न मिलने से परेशान आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को समूह की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

समूह की महिलाओं ने ग्राम पंचायत ढांगा के रमेश राम को 22 हजार 372 रुपये की आर्थिक सहायता दी है। समूह के कार्यों से प्रेरित होकर ग्रामसभा नाघर की स्नेहा, चांदनी रौतेला, दीवान सिंह कालाकोटी, शिक्षिका शोभा जोशी ने भी रमेश को चार हजार रुपये प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह की महिलाओं ने बताया कि रमेश राम काफी गरीब है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। उसके पास आय का कोई साधन नहीं है। उसकी गरीब और लाचारी को देखते हुए समूह की ओर से उसे यह राशि भेंट की गई है।

इससे पूर्व नौगांव की जरूरतमंद छात्रा मनीषा को समूह ने 15 हजार रुपये की सहायता दी। उन्होंने कहा कि आगे भी दोफाड़ का देवरानी-जेठानी समूह इसी प्रकार गरीबों के लिए कार्य करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed