फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Helicopter Takes off From Degree college Ground Again

Bageshwar News: छात्रों से वार्ता के बाद फिर डिग्री कॉलेज मैदान से उड़ने लगा हेलीकॉप्टर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Helicopter Takes off From Degree college Ground Again
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज मैदान से हेलीकॉप्टर उड़ाने पर एसडीएम के सामने विरोध जताते छात्र। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर में बुधवार को डिग्री कॉलेज मैदान से हेली सेवा के संचालन के विरोध के कारण दोपहर तक उत्तरायणी मेले में हेली सेवा बाधित रही थी। शाम को पुलिस लाइन के मैदान से हेली सेवा का संचालन हुआ था। देर शाम छात्रों के साथ डीएम की वार्ता के बाद डिग्री कॉलेज मैदान से ही हेली सेवा के संचालन पर सहमति बनी। डीएम ने खेल मैदान के रखरखाव के लिए अनटाइड फंड से एक लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डिग्री कॉलेज के मैदान से हेली सेवा का संचालन हुआ। इसी बीच छात्रों ने डिग्री कॉलेज खेल मैदान पहुंचकर हेली सेवा के संचालन का विरोध शुरू कर दिया। एसडीएम हर गिरी ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र नहीं माने। छात्रों और एसडीएम के बीच इस मुद्दे को लेकर बहस हो गई।
विज्ञापन

एसडीएम छात्रों के शिष्टमंडल को वार्ता के लिए डीएम अनुराधा पाल के पास ले गए। छात्रों का कहना था कि डिग्री कॉलेज के खेल मैदान का उपयोग हेली सेवा के लिए किया जा रहा है। इसकी एवज में डिग्री कॉलेज को पुस्तकें प्रदान करनी चाहिए। डीएम और छात्रों के मध्य हुई वार्ता में पुस्तकालय के लिए बजट उपलब्ध कराने की बात तय हुई। इस पर छात्र मान गए। विरोध जताने वालों में छात्रसंघ सचिव कमलेश कुमार, कोषाध्यक्ष दर्शन जोशी, छात्रा उपाध्यक्ष नेहा फर्त्याल, प्रकाश वाछमी, प्रमोद कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेली सेवा रोकने की अफवाह से ऊहापोह की स्थिति
बागेश्वर। उत्तरायणी के मेले में चल रही हेलीकॉप्टर सेवा रोकने की अफवाह से ऊहापोह की स्थिति पैदा हो गई। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे हेली सेवा पर पुलिस के रोक लगाने की अफवाह तेजी से फैल गई। इस संबंध में डीएम अनुराधा पाल से बात की तो उनका कहना था कि हेली सेवा रोकने के शासन से कोई आदेश नहीं मिले हैं। इस संबंध में एसपी हिमांशु वर्मा का कहना था कि हेली सेवा रोकने के कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। हेली सेवा नियमित चलेगी। गौरतलब है कि शाम चार बजे तक हेली सेवा संचालित हुई थी। उसके बाद अचानक बंद हो गई। अन्य दिनों शाम पांच बजे के बाद तक हेली सेवा का संचालन हो रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed