{"_id":"6410b9cfffeeca084e0045e4","slug":"heavy-rains-in-high-altitude-areas-of-kapkot-bageshwar-news-c-8-1-81610-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर हुई बारिश
Tue, 14 Mar 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार शाम को बागेश्वर के लीती क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से पटे खेत। संवाद
बागेश्वर। इन दिनों जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। सुबह से दोपहर बाद तक मौसम साफ रहने के बाद शाम के समय बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। लगातार तीसरे दिन कपकोट के ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदार बारिश हुई। हालांकि जिला मुख्यालय और अन्य इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया है।
कपकोट के सरयू घाटी, बिचला दानपुर और पिंडर घाटी के गांवों में मंगलवार की शाम को हल्की बारिश हुई लेकिन कर्मी, सापुली, बघर, विनायक धार, बदियाकोट, खाती, वाछम, शामा, लीती, झोपड़ा, भनार, गोगिना, कीमू आदि क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। जिला मुख्यालय, कांडा, दुग नाकुरी, काफलीगैर तहसील के गांवों में भी कहीं बूंदाबांदी और कहीं हल्की बारिश हुई है। हालांकि बादल छाने से बारिश के आसार बने हुए हैं।
ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी
बागेश्वर। कपकोट के बिचला दानपुर के अलावा सरयू घाटी और कर्मी क्षेत्र के गांवों में सोमवार को भी ओलावृष्टि हुई थी। शाम से रात तक ओले गिरने से क्षेत्र के किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसान नारायण सिंह कर्म्याल, हरीश कोरंगा, नरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि पहले किसान बारिश को लेकर तरस रहे थे अब ओलावृष्टि के कारण नुकसान हो रहा है। इस साल मौसम की दोहरी मार पड़ने से फसल को भारी नुकसान हो रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जिस तरह से मौसम का मिजाज बदल रहा है उससे आने वाले दिनों में भी आसार अच्छे नजर नहीं आ रहे हैं।