फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Heavy Rain In Lahurvalley

लाहुरघाटी में अतिवृष्टि ने मचाई तबाही, मकान गिरने से सास-बहू घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Heavy Rain In Lahurvalley
अतिवृष्टि के बाद मलबे से पटी जाख-सलानी सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/गरुड़। गरुड़ ब्लॉक के लाहुर घाटी में अतिवृष्टि ने तबाही मचाई है, कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं और कई लोगों के आशियाने बारिश की भेंट चढ़ गए हैं। जखेड़ा में मकान गिरने से सास-बहू मलबे में दब गए, गनीमत रही कि उन्हें समय रहते ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया। खेत-खलिहान मलबे से पट गए हैं। पैदल रास्ते और पुलिया भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र में हुए नुकसान का मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

बुुधवार की रात जिलेभर में भारी बारिश हुई। लाहुरघाटी के जखेड़ा, गनीगांव और लमचूला मेें अतिवृष्टि से बादल फटने के जैसे हालात बन गए। भारी बारिश से लोग दहशत में आ गए। बारिश का ऐसा रौद्र रूप क्षेत्र वालों ने पहले नहीं देखा था। बारिश के बावजूद कई लोग घरों के बाहर निकल आए।
विज्ञापन

बारिश से गीता देवी पत्नी रमेश राम और महेंद्र कुमार पुत्र प्रेम राम के आवासीय भवन ध्वस्त हो गए। घर गिरने से गीता देेवी और उनकी सास भागुली देवी मलबे में दब गए। घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने शोर सुना तो वह दौड़कर मौके पर आए और घर के भीतर दबी सास और बहू को मलबा हटाकर बाहर निकाला। गनीमत रही कि दोनों को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई। वहीं, लमचूला में चंदन सिंह पुत्र विशन सिंह के मकान के पीछे भूस्खलन होने से घर खतरे की जद में आ गया है। बारिश से वज्यूला में पुलिया टूटने से कई घरों की आवाजाही बंद हो गई है। बारिश से लमचूला क्षेत्र में संपर्क मार्ग और पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। वज्यूला में गोपाल दत्त जोशी, जगदीश चंदोला, रमेश चंदोला के घर को जाने वाली पुलिया टूट गई है। जखेड़ा के प्रधान हेमा परिहार पूर्व प्रधान ईश्वर परिहार ने बताया कि बारिश से हुई क्षति के संबंध में प्रशासन को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि वह सुबह सात बजे से मौका मुआयना कर रहे हैं। क्षेत्र में संचार की सुविधा नहीं है। बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। सड़कें बंद होने से हर जगह पैदल चलना पड़ रहा है। अभी कितने मकान टूटे हैं, इसकी सही जानकारी नहीं है। करीब सात से आठ घरों को नुकसान हो सकता है। उपजाऊ खेत मलबे से पटे हैं। क्षेत्र में जगह-जगह भूस्खलन होने से आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है।

बिजली के पोल गिरे, छह गांवों की आपूर्ति ठप, यातायात भी बाधित
बागेश्वर। लाहुर घाटी में भारी बारिश से बिजली का पोल ध्वस्त हो गए है। कई पोल खतरे की जद में आ गए हैं। क्षेत्र के छह गांवों की बिजली गुल है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सलानी-जाख मोटर मार्ग पर जगह-जगह मलबा आने से यातायात ठप है। रोजाना आवागमन करने वालों को कई किमी तक खतरा उठाकर पैदल चलना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्र में पेयजल योजनाओं को भी नुकसान होने की सूचना है। दुर्गम और संचार विहीन क्षेत्र होने के कारण सूचनाओं के आदान-प्रदान में भी परेशानी हो रही है।

जखेड़ा में मकान गिरने के बाद मलबे में दबा सामान। संवाद न्यूज एजेंसी

जखेड़ा में मकान गिरने के बाद मलबे में दबा सामान। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed