फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Heavy Rain In Kapkot

कपकोट क्षेत्र में भारी बारिश से नामतीचेटाबगड़ सड़क को नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Heavy Rain In Kapkot
बागेश्वर की ज्ञानधूरा-नामतीचेटाबड़ सड़क पर आया मलबा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश से क्षेत्र के नामतीचेटाबगड़ को जोड़ने वाली सड़कों को काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र की दो सड़कों पर अब भी यातायात ठप है। हालांकि बारिश से बंद तीन सड़कों पर यातायात सुचारु करा दिया गया है। लंबे समय से बंद डंगोली-सलानी और बिजोरीझाल-ओखलसों मोटर मोर्ग पर हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम से रात तक कपकोट क्षेत्र में 57.50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। शामा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नामती-ज्ञानधूरा और नामतीचेटाबगड़ गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्गों पर कई जगह भूस्खलन हुआ। शुक्रवार को सड़कों को खोलने में प्रशासन की टीम जुटी रही लेकिन सड़कों पर यातायात सुचारु नहीं हो सका।
विज्ञापन

हालांकि बारिश से बंद तीन अन्य सड़कों भयूं-गुलेर, रिखाड़ी-वाछम और बड़ी पन्याली मोटर मार्गों पर आवाजाही शुरू हो गई है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। डंगोली-सलानी और बिजोरीझाल-ओखलसों सड़कों को भी हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतघर में बिजली के उपकरण फुंके
बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र के रतघर गांव में बिजली लाइन में खराबी आने से कई घरों में बिजली के उपकरण जल गए। सामाजिक कार्यकर्ता ख्याली जोशी ने बताया कि अचानक वोल्टेज बढ़ने से लक्ष्मी दत्त जोशी, माधवानंद जोशी, प्राकश चंद्र जोशी, नवीन चंद्र जोशी, जगदीश चंद्र जोशी, राजेंद्र जोशी, प्रयाग दत्त जोशी, केदार दत्त जोशी और मनोहर चंद्र के टीवी, फ्रिज, सेट टॉप बॉक्स, एलईडी बल्ब, मोबाइल फोन चार्जर, फोन आदि उपकरणों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed