फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Heartfelt tribute paid to the martyrs of Pulwama

Bageshwar News: पुलवामा के शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Heartfelt tribute paid to the martyrs of Pulwama
बागेश्वर। पुलवामा हमले की बरसी पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को याद किया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि राष्ट्र अपने वीर सपूतों की शहादत का सदैव ऋणी रहेगा। उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी, सचिव ललित कुमार, एनएसयूआई प्रदेश सचिव पंकज कुमार, परिसर अध्यक्ष राहुल बाराकोटी, कैलाश गोस्वामी, नीरज जोशी व मयंक धौनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed