{"_id":"67c839947e9dbfc73e0b9689","slug":"health-workers-boycotted-work-to-demand-their-demands-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-113805-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: चौपाल में लोगों ने उठाई पेयजल और निकास नाली की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: चौपाल में लोगों ने उठाई पेयजल और निकास नाली की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने नारायणदेव वार्ड में समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। नगरवासियों की समस्याओं को करीब से जानने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने वार्डवार चौपाल लगाने की पहल शुरू की है। बुधवार को उन्होंने नारायणदेव वार्ड में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका प्राथमिकता से निस्तारण करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में 32 समस्याएं दर्ज हुईं।
सैंज के हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित चौपाल में सर्वाधिक समस्याएं पेयजल और निकास नाली की आईं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि हाइडिल के समीप बहने वाले नाले की नियमित सफाई नहीं होने से बारिश के दिनों में पानी लोगाें के घरों में घुस जाता है। सड़क का मलबा और पानी भी आबादी की ओर बहने से काफी परेशानी होती है। बारिश के दौरान त्यूनरा गधेरे के कारण होने वाली परेशानी भी लोगों ने उठाई। भटखोला के लोगों ने पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की। लोगों ने वार्ड के अधिकतर रास्तों पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने, रास्तों के बदहाल होने की परेशानी भी बताई। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने बताया कि दो महीने से कम के कार्यकाल में मंडलसेरा और नारायणदेव वार्ड में चौपाल लगा चुके हैं। बाकी वार्डों में भी आगामी महीनों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इस मौके पर सभासद ज्योति पूना, ईओ मोहम्मद यामीन शेख, दीपा आर्या, प्रेम सिंह हरड़िया, किशन नगरकोटी आदि मौजूद रहे।
इनसेट
प्रत्येक परिवार को मिलेगा एक डस्टबिन
बागेश्वर। चौपाल के दौरान पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने नगर को स्वच्छ रखने की पहल के तहत प्रत्येक परिवार को डस्टबिन बांटने की शुरूआत की। उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों को अपने घर का कूड़ा कूड़ेदान में ही निस्तारित करने के लिए कहा। बताया कि पूरे नगरवासियों को डस्टबिन बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
फोटो 05 बीजीएस 03 पी