{"_id":"68b8822c369a9d66b80a2fb5","slug":"health-services-are-sick-patients-are-helpless-without-doctors-bageshwar-news-c-8-hld1003-629830-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: स्वास्थ्य सेवाएं बीमार, बिना डॉक्टरों के मरीज लाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: स्वास्थ्य सेवाएं बीमार, बिना डॉक्टरों के मरीज लाचार
Wed, 03 Sep 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के अस्पतालों में सृजित 81 पदों के सापेक्ष 47 पद रिक्त हैं। अकेले 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में ही लंबे समय से 32 विशेषज्ञों और अन्य चिकित्सकों के पद रिक्त हैं। इसके बाद भी सरकार की ओर से नियुक्ति के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। चिकित्सक और विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से लोगों को उपचार के लिए हल्द्वानी या जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है।
नौ सीएचसी में एक मुख्य चिकित्सा अधिकारी और छह विशेषज्ञ चिकित्सक, दो सामान्य चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। किसी भी सीएचसी में महिला रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ नहीं है। इससे लोग परेशान हैं। सर्वाधिक दिक्कतें प्रसव पीड़िताओं और उनके तीमारदारों को होती है।
कई बार रिक्त पदों को भरने के लिए आंदोलन भी हुए। इसके बाद भी नियुक्ति के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार हमेशा पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों की अनदेखी करती है।
विज्ञापन
भिकियासैंण सीएचसी चल रहा है संविदा के सहारे... भिकियासैंण सीएचसी में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, छह विशेषज्ञ चिकित्सक और दो सामान्य चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। यहां एक भी पद नहीं भरा गया है। संविदा के आधार पर सामान्य चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। लोगों ने सरकार से यहां शीघ्र नियुक्ति की मांग की है।
स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त पदों का विवरण-
सीएचसी - रिक्त पद
द्वाराहाट - 05
चौखुटिया- 04
भिकियासैंण- 09
धौलादेवी- 04
सल्ट - 02
देघाट- 06
जैंती- 05
सिरंगी - 02
-
कोट-
रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को लगातार भेजी जा रही है। जैसे ही चिकित्सक मिलेंगे नियुक्ति कर दी जाएगी। लोगों को सुविधाएं मिले प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. नवीन तिवारी, सीएमओ, अल्मोड़ा
बागेश्वर में नौ पीएचसी बगैर चिकित्सक के
बागेश्वर। जिले के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने के लिए जिला अस्पताल के अलावा तीन सीएचसी और 29 पीएचसी हैं। अधिकतर केंद्रों में चिकित्सकों की कमी से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल पर निर्भर हैं।
सबसे बड़े स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल में लंबे समय से चिकित्सकों के सात पद रिक्त हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों को ईएनटी और मनोचिकित्सक की सलाह के लिए बाहरी जिलों पर निर्भर होना पड़ रहा है। कांडा क्षेत्र की 40,000 से अधिक आबादी के उपचार के लिए स्थापित सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों के सभी पद रिक्त हैं। एकमात्र चिकित्साधिकारी के भरोसे केंद्र चल रहा है।
सीएचसी कपकोट और बैजनाथ में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों के चार-चार पद रिक्त हैं। कपकोट ब्लॉक के लाहुर, उद्यमस्थल, लोहारखेत, पोथिंग, खाती, जलमानी बागेश्वर ब्लॉक के रवाईंखाल और गरुड़ ब्लॉक के वज्यूला, जखेड़ा पीएचसी बगैर चिकित्सक के चल रहे हैं।
बागेश्वर के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की स्थिति
केंद्र का नाम - सृजित पद - तैनाती - स्थायी - बॉन्डधारी - पीजी अध्ययनरत - रिक्त पद
जिला अस्पताल- 30-23-21-02-01-07
सीएचसी कपकोट- 07-03-03-00-00-04
सीएचसी बैजनाथ- 07-03-03-00-00-04
सीएचसी कांडा- 07- 01-01-00-00-06
पीएचसी घिंघारूतोला-01-01-01-00-00-00
पीएचसी सानिउडियार- 01-01-00-01-00-00
पीएचसी खातीगांव-01-01-00-01-00-00
पीएचसी खंतोली-01-01-00-01-00-00
पीएचसी कमेड़ीदेवी-01-01-00-01-00-00
पीएचसी दोफाड़-01-01-00-01-00-00
पीएचसी बनलेख-01-01-00-01-00-00
पीएचसी रवाईंखाल-01-00-00-00-00-00
पीएचसी पालड़ीछीना-01-02-00-02-00-00
पीएचसी असों बोहाला-01-01-01-00-01-00
पीएचसी धारी- 02-01-00-01-00-01
पीएचसी लाहुर- 01-00- 00-00-00-01
पीएचसी उद्यमस्थल- 01-00-00-00-00-01
पीएचसी लोहारखेत- 01-00-00-00-00-01
पीएचसी फरसाली- 01-02- 00-02-00-00
पीएचसी पोथिंग- 01-00-00-00-00-01
पीएचसी शामा- 01-02-01-01-00-00
पीएचसी खाती- 01-00-00-00-00-01
पीएचसी जलमानी- 01-00-00-00-00-01
पीएचसी बदियाकोट- 02-02-00-02-00-00
पीएचसी देवनाई- 01-01-00-01-00-00
पीएचसी कंंधार-01-02-00-01-01-00
पीएचसी घेटी- 01-01-01-00-00-00
पीएचसी वज्यूला-01-00-00-00-00-01
पीएचसी जखेड़ा-01-01-00-00-01-01
पीएचसी कौसानी- 02-03-01-01-00-00
कोट
जिले में चिकित्सकों के रिक्त पदों की सूची शासन को भेजी गई है। शासन से जल्द चिकित्सकों की नियुक्ति का आश्वासन मिला है। चिकित्सक मिलने के बाद सभी स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्त किए जाएंगे। - डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ, बागेश्वर