{"_id":"64d13352aab5f115460b00f3","slug":"health-news-people-should-take-care-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-760-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बढ़ रहा आई फ्लू, आंखों का रखें विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बढ़ रहा आई फ्लू, आंखों का रखें विशेष ध्यान
Mon, 07 Aug 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में आंखों की बीमारी आई फ्लू बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना आई फ्लू से पीड़ित 25 से 30 मरीज जांच कराने आ रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर करीब 235 मरीजों में आई फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। चिकित्सकों ने बीमारी को देखते हुए इन दिनों आंखों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
जुलाई के अंतिम सप्ताह से जिले में आई फ्लू के मामले आने शुरू हो गए थे। अगस्त में अचानक बीमारी में तेजी देखने को मिल रही है। जिला अस्पताल में रोजाना 300 से अधिक मरीज जांच कराने पहुंचते हैं जिनमें आंखों की परेशानी के मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ गई है।
क्या हैं बीमारी के लक्षण
आंख मनुष्य के शरीर का सबसे अधिक संवेदनशील अंग है। आई फ्लू होने पर आंखें लाल हो जाती हैं। आंखों में जलन और चुभन महसूस होती है। धूप में निकलने पर अधिक परेशानी होती है। बीमारी के चरम पर पहुंचने पर आंखों में दर्द भी अधिक होता है।
विज्ञापन
बीमार होने पर बरतें सावधानी
बागेश्वर। चिकित्सकों का कहना है कि आई फ्लू होने पर आंखों को दिन में कई बार ठंडे और साफ पानी से धोना लाभदायक है। चुभन या जलन होने पर आंखों की मालिश नहीं करनी चाहिए। मोबाइल और टीवी से दूरी बनाकर रखना लाभदायक रहेगा।
इन दिनों आई फ्लू तेजी से बढ़ रहा है। लोगों से बीमारी के लक्षण दिखते ही तत्काल अस्पताल पहुंचकर जांच कराने की अपील की जा रही है। चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार करने और सावधानी बरतने पर जल्द बीमारी से छुटकारा मिल जाएगा।