{"_id":"6675c85fd408881caa00d162","slug":"health-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-107435-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक योगमय हुआ बागेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक योगमय हुआ बागेश्वर
Sat, 22 Jun 2024 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक जिला योगमय रहा। सरयू तट पर बने घाट पर मुख्य कार्यक्रम हुआ। ब्लॉक, तहसील और ग्राम स्तर पर आयोजित शिविरों में सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास और प्राणायाम किया।
सरयू घाट पर जिला प्रशासन और आयुष विभाग ने सुबह पौने सात बजे से योग शिविर लगाया। इसका शुभारंभ पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिपं अध्यक्ष बसंती देव और डीएम अनुराधा पाल ने किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों, विभिन्न संगठन के सदस्यों और नगरवासियों ने योग किया। पतंजलि युवा भारत के सह राज्य प्रभारी केवलानंद जोशी ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम आदि आसन कराए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, सीडीओ आरसी तिवारी, कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मोनिका, डॉ. एजल पटेल, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी गणेश कांडपाल, दीप चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
कपकोट के केदारेश्वर मैदान में आयोजित योग शिविर में विधायक सुरेश गढि़या ने लोगों के साथ योग और प्राणायाम किया। पतंजलि योग समिति की ओर से कांडा के खातीगांव, एनएसएस स्वयंसेवियों ने पंडित बीडी पांडेय परिसर में योग शिविर लगाया। जिला न्यायालय में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त के मार्गदर्शन में लगे शिविर में पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षक राजेश रौतेला ने योगाभ्यास कराया। कौसानी में आयोजित योग शिविर में भी क्षेत्रवासियों ने योग किया।
विज्ञापन
रन फॉर योगा के विजेता सम्मानित
बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में विगत दिनों आयोजित रन फॉर योगा के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में हर्षवर्धन गोस्वामी ने पहला, कृष रावत ने दूसरा और जयंत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
गरुड़ में भी मनाया योग दिवस
गरुड़ (बागेश्वर)। केडी पांडे रामलीला मैदान में पतंजलि योग समिति के मुख्य प्रशिक्षक भुवन कैड़ा ने लोगों को योग कराया। वहां भाजपा के वरिष्ठ नेता पुष्कर काला, जीवन दोसाद, व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष महेश बिष्ट, देवेंद्र गोस्वामी, भुवन वृजवासी, घनश्याम जोशी, सुरेश खोलिया, जानकी पांडे, किसन बरोलिया आदि मौजूद थे। जल शिक्षण संस्थान बागेश्वर ने टीट बाजार में जेएसएस के व्यवसायिक असिस्टेंट कंप्यूटर ऑपरेटर और असिस्टेंट ड्रेस मेकिंग के लाभार्थियों के बीच योग दिवस मनाया। जेएसएस की कार्यक्रम अधिकारी चंदू नेगी ने लाभार्थियों को योग कराया। वहां मुस्कान खातून, दीक्षा तिवारी, सुमन, खष्टी देवी, आरती, सौरभ नितेश आदि मौजूद थे। आुयष्मान आरोग्य मंदिर सिरकोट में 47 बच्चों ने योग किया। फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार, जगदीश, नेहा, लक्ष्मी दत्त सती, हेमा सती, हरीश चंद्र ने बच्चों को योग के फायदे के बारे में जानकारी दी।