फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Health news in district.

Bageshwar News: जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती 47 मरीज, ट्रॉमा सेंटर के हुए डिस्चार्ज

Tue, 01 Apr 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 01 Apr 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Health news in district.
बागेश्वर। दो दिन के अवकाश के बाद जिला अस्पताल में ओपीडी की सेवा शुरू होते ही लोगों की भीड़ परिसर में देखने के लिए मिली। 500 से अधिक लोगों को अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया गया। वायरल फीवर के कारण जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या में भी गिरावट आ गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह नौ बजे पर्चा काउंटर खुलते ही विंडो के सामने लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई। फिजीशियन कक्ष के सामने लोगों की अधिक भीड़ देखने के लिए मिली। फिजीशियन डॉ. चंद्र मोहन सिंह भैसोड़ा ने बताया कि मौसम में बदलाव होने के कारण लोगों को वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम, गला दर्द के साथ बीपी, शुगर, श्वांस के मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाली मकवाना ने बताया कि बच्चों में इस समय बुखार, खांसी, गला दर्द, उल्टी, पेट दर्द की शिकायत आ रही है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 510 मरीजों की ओपीडी में जांच की गई। जनरल वॉर्ड के 43 बेड में से 42 में मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें वायरल फीवर के 16 मरीज शामिल हैं। गैलरी में लगे अतिरिक्त बेड में चार मरीज भर्ती किए गए हैं। फिलहाल ट्रॉमा सेंटर के सभी बेड खाली हैं।
विज्ञापन


कपकोट में भी वायरल फीवर के मरीज बढ़े
कपकोट (बागेश्वर)। मौसम में गर्मी बढ़ने से लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित होने लगा है। वायरल फीवर के साथ ही लोगों में डायरिया की शिकायत भी देखने के लिए मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सीएचसी कपकोट में ओपीडी के दौरान 125 लोगों की जांच की गई। डॉ. प्रतीक ने बताया कि अधिकतर मरीजों में सर्दी, जुकाम, बुखार, कमजोरी की समस्या देखने को मिल रही है। कुछ लोगों में टाइफाइड और डायरिया के लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने लोगों को बढ़ती गर्मी के दौरान पर्याप्त शुद्ध पानी पीने की सलाह दी है। डॉ. प्रतीक ने बताया कि दूर-दराज गांवों से लोग उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बीमारी के गंभीर होने पर अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों को लापरवाही न बरतने और समय पर अस्पताल आने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed