फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   health news in district.

Bageshwar News: बागेश्वर जिले में टीबी स्क्रीनिंग में मिले 106 नए मरीज

Thu, 20 Mar 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 20 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
health news in district.
बागेश्वर। राष्ट्रीय 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में संचालित निक्षय शिविर अभियान में 99.2 फीसदी लोगों की जांच की गई। इस दौरान 106 नए मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई। इसके साथ ही 89 नए निक्षय मित्र बनाए गए। अभियान के तहत क्षय रोग विभाग की टीम ने गांव-गांव में शिविर आयोजित कर लोगों को टीबी से संबंधित जानकारी दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से देश भर में सात दिसंबर से 17 मार्च तक टीबी उन्मूलन अभियान चलाया गया था। जिला क्षय रोग विभाग के अनुसार जिले का 25,067 लोगों की जांच करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके सापेक्ष विभाग ने गांव, विद्यालय, अस्पताल में शिविर लगाकर 24,870 लोगों की स्क्रीनिंग की है। 3,362 लोगों के घर-घर जाकर एक्स-रे किए गए। साथ ही 881 लोगों के बलगम का सैंपल लेकर जांच की गई। अभियान के तहत टीबी मरीजों के साथ ही निक्षय मित्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। पूर्व में 210 निक्षय मित्र क्षय रोगियों की सहायता कर रहे थे, अब इनमें 89 नए निक्षय मित्र भी जुड़ गए हैं। 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर अभियान की रिपोर्ट जारी की जाएगी और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से लक्ष्य के सापेक्ष 99.2 फीसदी लोगों की जांच की गई है। टीबी के पॉजीटिव मरीजों को अस्पतालों से निशुल्क उपचार दिया जा रहा है। -डॉ. डीपी शुक्ला, जिला क्षय रोग अधिकारी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed