फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Health news in district.

Bageshwar News: जिला अस्पताल में तीमारदार कर रहे वार्ड बाॅय का कार्य

Wed, 07 Aug 2024 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 07 Aug 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Health news in district.
बागेश्वर। जिला अस्पताल में दस वार्ड बॉय और छह वार्ड आया कार्यरत हैं। इसके बावजूद तीमारदारों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर खुद खींचनी पड़ रही है। अस्पताल में वॉर्ड बाय की सुविधा होने के बाद भी उनका फायदा मरीजों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्थायी पद पर एक वार्ड आया, दो वार्ड बॉय, उपनल से चार वार्ड बॉय, चार वाॅर्ड आया और समिति से चार वार्ड बॉय और एक वार्ड आया की तैनाती की गई है। इनकी जिम्मेदारी गंभीर हालात में अस्पताल आए मरीजों को ओपीडी, वार्ड, एक्स रे कक्ष में लाने और ले जाने की है लेकिन जिला अस्पताल में तैनात वार्ड बॉय और वॉर्ड आया का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। 16 लोगों की नियुक्ति होने के बावजूद तीमारदारों को खुद व्हीलचेयर और स्ट्रेचर खींचनी पड़ रही है। कई बार तो तीमारदार मरीजों को पीठ पर लादकर, कंधे के सहारे अस्पताल परिसर में जांच के लिए घुमा रहे होते हैं।
विज्ञापन

छह व्हीलचेयर में से दो क्षतिग्रस्त
बागेश्वर। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए केवल छह व्हील चेयर उपलब्ध हैं। इनमें से दो व्हीलचेयर क्षतिग्रस्त हैं। अस्पताल में उपलब्ध व्हीलचेयर मरीजों के लिए पर्याप्त नहीं हैं। दो व्हीलचेयर ओपीडी में, एक व्हीलचेयर वार्ड में और एक व्हीलचेयर ओटी में रखी गई है। अस्पताल में जरूरतमंदों की संख्या बढ़ने पर अस्पताल में अव्यवस्था फैल जाती हैं। दिव्यांग और गंभीर रोगियों को अस्पताल लाने के बाद तीमारदारों को स्वयं व्हीलचेयर की खोजबीन करनी पड़ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतमंदों को अस्पताल से व्हील चेयर दी जा रही है। जानकारी नहीं होने पर कुछ तीमारदार खुद मरीज को व्हीलचेयर या स्ट्रेचर पर ले जाते हैं। जिन्हें जानकारी है वह वार्ड बॉय की मदद लेते हैं।
डॉ. वीके टम्टा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल बागेश्वर।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed