फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   health facilities should be provided

हर न्याय पंचायत में बेहतर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा दें

Sun, 14 May 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 14 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
जौलकांडे, लेटी, सीसाखानी संघर्ष समिति ने लेटी पालड़ी-माईथान बाइपास सड़क निर्माण और जौलकांडे में पर्यटक आवास गृह का निर्माण सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा है। संघर्ष समिति के सदस्यों ने प्रदेश सरकार से हर न्याय पंचायत स्तर पर बेहतर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार को भेजे ज्ञापन में संषर्घ समिति के सदस्यों ने गिरेछीना सड़क से पालड़ी-माईथान बाइपास रोड बनाने, जौलकांडे में पर्यटक आवास गृह का निर्माण, जौलकांडे में पूर्व रेंज कार्यालय में पर्यावरण कार्यालय खोलने, लेटी हाइस्कूल में चारदीवारी बनाने और अमसरकोट में स्वीकृत राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के भवन का शीघ्र निर्माण करने सहित विभिन्न मांगें उठाई हैं।
विज्ञापन


लेटी ग्राम सभा के पूर्व प्रधान धन सिंह ने न्याय पंचायत स्तर पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा की मांग की है। उनका कहना है कि पहाड़ के अधिकतर गांव बेहद दुरूह और विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों वाले होते हैं। किसी तरह की आपातकालीन स्वास्थ्य समस्या होने पर मरीजों को डोली में रखकर सड़कों  तक पहुंचाना पड़ता है। ऐसे में मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्याय पंचायत स्तर पर यदि प्राथमिक उपचार की बेहतर सुविधा होगी तो लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। ज्ञापन भेजने वालों में दरबान सिंह बिष्ट, किशन सिंह भंडारी, विशन सिंह टंगड़िया, कल्याण सिंह, मोहन सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed