{"_id":"5a3e921b4f1c1bf61b8b4c2f","slug":"health-and-legal-information-given-to-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को दी स्वास्थ्य और कानूनी जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को दी स्वास्थ्य और कानूनी जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
बालिका अभिप्रेरण शिविर में उपस्थित अतिथि व बालिकाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गैराड़ में बालिका अभिप्रेरण शिविर का आयोजन किया गया। बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं हिंसा और कानून की जानकारी दी गई। शिविर में एसपी सुरभि राणा और सुष्मिता राणा ने महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानूनों से अवगत कराया।
विज्ञापन
बालिकाओें के लिए पुलिस सहित अन्य विभागों में रोजगार के अवसर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों से संबंधित जानकारी भी दी गई। एएनएम विमला भाकुनी ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन और स्वच्छता के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य नीमा धपोला ने महिला सशक्तीकरण पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने शौचालय के जीर्णोद्धार के लिए 20 हजार रुपये की धनराशि विद्यालय को प्रदान की। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य ललित कालाकोटी, एसएमसी अध्यक्ष भगवत सिंह नगरकोटी, किशन सिंह नेगी, सुधाकर, राकेश, विनय, मोहन जोशी, सुरेश अंडोला, महेश राम, भुवन चंद्र भट्ट आदि थे।
विज्ञापन