{"_id":"2b419035a94ea1b380e33f98de9caa80","slug":"head-bdo-and-villagers-planted-saplings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख, बीडीओ और ग्रामीणों ने रोपे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख, बीडीओ और ग्रामीणों ने रोपे पौधे
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
Updated Mon, 13 Jul 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड के सिमकुना गांव में ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल और बीडीओ संगीता आर्या ने ग्रामीणों के साथ सरकार की मेरा वृक्ष मेरा धन योजना के तहत पौधे रोपे।
विज्ञापन
तेज बारिश के बावजूद पौध रोपने के लिए ग्रामीणों का काफी उत्साह था। गांव की खाली भूमि में आम, फल्याट, बांज, काफल, पद्म, आंवला आदि के पौधे रोपे गए।
विज्ञापन
इस दौरान वीडीओ गोपाल सिंह फर्त्याल, रोजगार सहायक ललित मोहन जाशी, ग्राम प्रधान नवीन जोशी, कैलाश राम, मदन राम, भुवन चंद्र जोशी आदि ने सहयोग किया।