{"_id":"619943ec4b235f205d38fac2","slug":"hawa-mahal-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4451835160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर के हवामहल का होगा सौंदयीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के हवामहल का होगा सौंदयीकरण
विज्ञापन
बागेश्वर के हवा महल (विश्राम स्थल) का निरीक्षण करते जिलाधिकारी और पालिकाध्यक्ष। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
हवामहल का होगा सौंदर्यीकरण
बागेश्वर। नगर के सूरजकुंड में स्थित 61 वर्ष पुराने हवामहल (विश्राम स्थल) का सौंदर्यीकरण होगा। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल के प्रस्ताव को डीएम ने हरी झंडी दे दी है। सूरजकुंड में लोनिवि ने वर्ष 1961 में विश्राम स्थल का निर्माण किया था। इसे हवामहल के नाम से भी जाना जाता है।
हवामहल की देखरेख न होने से जीर्णशीर्ण हालत में पहुंच गया है। हवामहल से स्थानीय लोग और पर्यटक सरयू के सुंदर नजारे का दीदार करते थे। शनिवार को डीएम विनीत कुमार ने पालिकाध्यक्ष के साथ हवामहल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा है कि इस स्थान का उपयोग पर्यटन के लिहाज से किया जाएगा। जल्द ही इसके लिए धन स्वीकृत किया जाएगा।
मच्छीबगड़-ग्वालदे सड़क का होगा डामरीकरण
बागेश्वर। शासन ने गरुड़ के मच्छीबगड-ग्वालद सड़क के डामरीकरण के साथ ही पालड़ीछीना से कनगाड़छीना तक सड़क निर्माण के लिए बजट जारी किया है।
बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने बताया कि गरुड़ के मच्छीबगड़-ग्वालदे सड़क पर एक किमी हिस्से में डामरीकरण के लिए 67.78 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। उन्होंने बताया कि पालड़ीछीना से कनगाड़छीना सड़क निर्माण के लिए 16.35 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। जल्द इसके टेंडर होंगे।