{"_id":"65fe87c9ce3b5156bf0f0b8e","slug":"have-to-go-out-of-the-district-for-consultation-with-specialist-doctors-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-105225-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श के लिए जाना पड़ता है जिले से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श के लिए जाना पड़ता है जिले से बाहर
Sat, 23 Mar 2024 01:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:12 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी मरीजों के स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रही है। अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ है और हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हुई है। लोगों को इलाज करवाने के लिए हल्द्वानी और बरेली की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
अस्पताल को बने हुए 26 साल हो चुके हैं। इतने लंबे समय के बाद भी अस्पताल आज तक स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। होली का त्योहार मनाने के बाद कई लोगों को त्वचा में खुजली ,त्वचा का लाल पड़ना, त्वचा में सूजन, जलन, रूखापन, छोटे-छोटे दाने होना, रैशेस जैसी स्किन एलर्जी की समस्याएं हो जाती हैं। अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ होता तो लोगों को परामर्श या इलाज के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ता। वहीं, हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति भी अब तक नहीं हो सकी है। रोजाना हृदय रोग से संबंधित मरीज जांच कराने अस्पताल पहुंचते हैं, जिन्हें रेफर कर दिया जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
अस्पताल में अभी चर्म रोग विशेषज्ञ और हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हो पाई है। अस्पताल में चर्म रोग से जुड़े मरीजों का इलाज फिजिशियन कर रहे हैं और ह्रदय रोग से जुड़े मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है।
डॉ. वीके टम्टा, सीएमएस, जिला अस्पताल बागेश्वर