फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Hans Faundation in kapkot

Bageshwar News: घर के पास प्राथमिक उपचार पा रहे हिमालयवासी

Mon, 20 Mar 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 20 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hans Faundation in kapkot
बागेश्वर। हिमालयी क्षेत्र से सटे गांवों के लोगों को चार साल से घर के पास प्राथमिक उपचार की सुविधा मिल रही है। इसके लिए अब उन्हें 70 किमी दूर जिला मुख्यालय या 45 किमी दूर कपकोट नहीं आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हंस फाउंडेशन अगस्त 2019 से हिमालय की तलहटी खाती गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का संचालन कर रहा है। धूर और बदियाकोट में फाउंडेशन ने उप स्वास्थ्य केंद्र खोले हैं। अस्पताल में एमबीबीएस डॉक्टर, आयुष डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन के साथ ही नर्स भी कार्यरत हैं। लोगों को अस्पताल में प्रसव के साथ ही कई तरह की जांचों की सुविधा मिल रही है। अस्पताल का सारा खर्च, स्टाफ का वेतन आदि का खर्च फाउंडेशन उठाता है। सरकार से इस साल दिसंबर तक अस्पताल संचालन का अनुबंध है। फाउंडेशन के अस्पताल संचालन से पहले खाती गांव में स्वास्थ्य विभाग की एलोपैथिक डिस्पेंसरी (एसएडी) संचालित होती थी। फाउंडेशन से लोगों को राहत मिल रही है। इन गांवों के कई लोग हंस फाउंडेशन के मुरीद हैं।
विज्ञापन




धूर गांव में हंस फाउंडेशन के अस्पताल से लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। मामूली बीमारियों के लिए लोगों को दूर नहीं जाना पड़ रहा है। - देबुली देवी निवासी धूर (सोराग)
विज्ञापन
विज्ञापन



हिमालयी क्षेत्र के दुर्गम गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलना सराहनीय है। घर के नजदीक लोगों की स्वास्थ्य देखभाल हो रही है। - खिलाफ सिंह निवासी दऊ (वाछम)


स्थानीय लोगों को मामूली बीमारियों के लिए 70 किमी दूर बागेश्वर, 45 किमी दूर कपकोट जाना पड़ता था। अब घर के नजदीक इलाज मिल रहा है। - बलवंत सिंह दानू, मल्ला गांव।



खाती के अस्पताल में महिलाओं को प्रसव तक की सुविधा मिल रही है। इससे दुर्गम गांवों की गर्भवती महिलाओं को बहुत ही राहत मिली है। - दमयंती देव, शिक्षिका जूहा सोराग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed