{"_id":"57e56a624f1c1b3176a82230","slug":"half-of-the-third-day-there-was-water-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के आधे हिस्से में तीसरे दिन भी नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के आधे हिस्से में तीसरे दिन भी नहीं आया पानी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
जल समस्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जखेड़ा और अमसरकोट की पेयजल योजनाओं के ध्वस्त होने के कारण शहर के आधे हिस्से में तीसरे दिन भी पानी नहीं आया। तहसील रोड, मजियाखेत और जिला न्यायालय में लोगों को जबरदस्त जल संकट से जूझना पड़ रहा है। जल संस्थान ने कुछ क्षेत्रों में टैंकर से पानी बांटा।
मालूम हो कि तीन दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश से जखेड़ा और अमसरकोट की पेयजल योजनाएं ध्वस्त हो गई थी। इन योजनाओं से तहसील रोड, मजियाखेत और जिला न्यायालय में पानी की आपूर्ति होती है। तीन दिन से पानी नहीं आने के कारण लोगों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। तहसील रोड सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में जल संस्थान ने टैंकरों से पानी बांटा, लेकिन मजियाखेत में सड़क न होने के कारण लोग दिन भर हाथों में बर्तन लेकर इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन
यहां की हजारों की आबादी को पीने के लिए बिलौना के धारे से पानी ढोना पड़ रहा है। नहाने व कपड़े धोने सहित अन्य कार्यों के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हैं। लोगों ने शीघ्र पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की है। जल संस्थान के अधिकारियों के अनुसार योजना के कई पाइप बहने से पेयजल लाइन को दुरुस्त करने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन