फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Hailstorms destroyed in Dug Nakuri Tehsil

दुग नाकुरी में ओलावृष्टि से खेती तबाह

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
Hailstorms destroyed in Dug Nakuri Tehsil
बागेश्वर के पचार में ओलावृष्टि से पटे खेत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील के गांवों में ओलावृष्टि से जबरदस्त तबाही मची है। गेहूं की फसल चौपट हो गई है। खेती को नुकसान पहुंचने से किसान मायूस हैं। शुक्रवार की शाम दुग नाकुरी तहसील के दोफाड़, बनलेख, पचार, होराली, गडेरा, किड़ई, सिमगड़ी समेत तमाम गांवों में करीब आधे घंटे तक जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि इतनी जबरदस्त थी कि खेतों में सफेदी पसर गई। ओले गिरने से गेहूं की पकी फसल को तो नुकसान पहुंचा ही है, फलों के बौरौं के साथ ही सब्जी के पौधे नष्ट हो गए हैं। पुंगराऊं घाटी विकास समिति के अध्यक्ष हरीश कालाकोटी, काश्तकार मोहन सिंह, राम सिंह, हरीश सिंह ने बताया कि ओलावृष्टि से किसानों की व्यापक क्षति हुई है। गेहूं की खड़ी फसल नष्ट होने से किसान मायूस हैं। उन्होंने तहसील प्रशासन से क्षति का आंकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। बता दें कि हाल के दिनों में जिले के तमाम हिस्सों में ओलावृष्टि होने से फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed