फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Hailstone in Kapkot

Bageshwar News: कपकोट में ओलावृष्टि, दुगनाकुरी क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश

Wed, 21 May 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 21 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hailstone in Kapkot
जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

बागेश्वर। कपकोट और दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र में भारी बारिश और ओलावृ़ष्टि होने से जनजीवन पर असर पड़ा। ओलों की मार से किसानों की मेहनत बर्बाद हुई है। भारी बारिश के कारण लोगों की रोजमर्रा की दिनचर्या पर असर पड़ रहा है।

मंगलवार को दोपहर बाद कपकोट नगर समेत आसपास के गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई। सुबह के समय मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान पर बादल छाए। कुछ देर में ओलावृष्टि होने लगी। इससे पूर्व सोमवार की रात भी क्षेत्र के कई गांवों में ओले गिरने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र में भी शाम के समय मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश हुई। हालांकि जिला मुख्यालय में दो दिन से मौसम सामान्य बना हुआ है। बारिश नहीं होने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय तेज धूप और हल्की गर्म हवाओं ने भी परेशानी बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed