फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand Weather : Hail storm warning 28 and 29 may, River Water level Increase

उत्तराखंड: दोपहर बाद पहाड़ी इलाकों में बदला मौसम, तेज गरज के साथ हुई बारिश

Thu, 28 May 2020 03:55 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/ बागेश्वर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर/ बागेश्वर Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather : Hail storm warning 28 and 29 may, River Water level Increase
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदल गया - फोटो : amar ujala

आज गुरुवार को दोपहर बाद उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदल गया। यहां कई इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।  वहीं देहरादून में भी मौसम बदल गया। हवा के साथ बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन


गढ़वाल के चमोली, श्रीनगर, नई टिहरी, यमुनोत्री धाम सहित कई इलाकों में बारिश हुई है। तेज आंधी से आम का पेड़ टूट गया। कुमाऊं में अल्मोड़ा, चंपावत, द्वाराहाट, कपकोट में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है।
विज्ञापन


मौसम केंद्र ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने का आसार जताया है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा चल सकती है, जिसकी रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्रों में हल्के बादल छाये रह सकते हैं। विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरज और चमक के साथ होने वाली बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने की उम्मीद है। वहीं, दूसरी ओर मैदानी क्षेत्रों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि एक-दो दिन में लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि फिलहाल तेज बारिश का अनुमान नहीं है। कुछ इलाकों को छोड़कर ज्यादातर में हल्की से मध्यम बारिश ही होने की संभावना है।

दिनभर झुलसाने वाली गर्मी से शाम को हवा ने दी राहत

दिनभर झुलसाने वाली गर्मी और उमस के बाद शाम को चली तेज हवा ने लोगों को राहत दी। राजधानी और आसपास के ज्यादातर इलाकों में काफी देर तक ठंडी हवा चलती रही। इससे तापमान में गिरावट आई और शाम को उमस भी काफी कम रही। मौसम विभाग ने आज हल्के बादल छाये रहने का अनुमान जताया है।

बुधवार को राजधानी दून और आसपास के अधिकांश क्षेत्रों में आसमान साफ रहा और तेज धूप निकल आई। इससे सुबह ही गर्मी और उमस काफी अधिक बढ़ गई। इसके बाद दोपहर तक तेज धूप खिली रही और अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा होता रहा। मौसम में गर्मी और उमस बढ़ने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। घर के अंदर भी उमस से लोगों को काफी दिक्कत हुई।

दोपहर बाद से ज्यादातर क्षेत्रों में हवा चलने लगी, जिससे गर्मी और उमस कुछ कम हुई। शाम के समय कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि बारिश की उम्मीद कर रहे लोगों की आशा पूरी नहीं हुई और कुछ ही देर में आसमान एक बार फिर साफ हो गया। शाम को तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में काफी कमी आई।

तापमान बढ़ने से पिघलने लगे हिमखंड

लगातार बढ़ रहे तापमान से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमखंड पिघलने शुरू हो गए हैं। इससे अलकनंदा, पिंडर, नंदाकिनी सहित सहायक नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। पुलिस ने प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे न जाने की हिदायत दी हे।


बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से माणा गांव तक जगह-जगह पसरे हिमखंडों की यही स्थिति है। रड़ांव बैंड और कंचन गंगा का हिमखंड पिघल कर हाईवे से काफी पीछे चले गया है। अलकनंदा के उद्गम स्थल सतोपंथ में भी हिमखंड पिघल रहे हैं।

पुलिस प्रशासन ने एहतियातन अलर्ट जारी कर दिया है। नीती घाटी के गमशाली और नीती गांवों के नजदीक भी हिमखंड पिघल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि एहतियात के तौर पर थाना और चौकियों को भी लोगों को नदियों के किनारे जाने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

धोलास के जंगल में लगी आग
देहरादून में प्रेमनगर के धोलास जंगल में मंगलवार रात आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कई घंटे के प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed