फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Hail snowfall in farmers, snowfall in Himalayan region

किसानों पर ओलों की मार, हिमालयी क्षेत्र में हुई बर्फबारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Hail snowfall in farmers, snowfall in Himalayan region
कपकोट के भनार में ओलों से पटे खेत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। कटने को तैयार गेहूं की फसल पर प्रकृति की मार पड़नी शुरु हो गई है। कपकोट के तमाम क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। जिले में 47522 किसान 24 हजार हेक्टेयर में रबी की खेती करते हैं। करीह 20 हजार हेक्टेयर में गेहूं की गेहूं की खेती होती है। मंगलवार की देर शाम हिमालयी क्षेत्र के तमाम इलाकों में बर्फबारी भी हुई। मंगलवार की शाम को कपकोट के भनार समेत तमाम इलाकों में पकने को तैयार गेहूं, जौं, मसूर की फसल पर ओलावृष्टि की मार पड़ी है। ओलों से खेत पट गए। गेहूं की खेती को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। मंगलवार को हिमालयी क्षेत्र के खातीगांव, बदियाकोट समेत तमा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई। निचले इलाकों में देर तक बारिश होती रही। मंगलवार की रात जिला मुख्यालय के साथ ही तमाम इलाकों में तेज बारिश हुई। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में बागेश्वर और गरुड़ तहसील क्षेत्र में 7.50-7.50 एमएम और कपकोट तहसील क्षेत्र में 10 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बुधवार को सुबह से मौसम साथ था। दोपहर बाद आसमान बादलों से घिरने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed