{"_id":"db8764633922fd523b1069b52c1b30c1","slug":"hail-side-may-frsali-fslkshti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरसाली क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलक्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरसाली क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलक्षति
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
Updated Sun, 26 Apr 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट के फरसाली क्षेत्र में शनिवार की शाम कुछ देर के लिए तेज ओलावृष्टि हुई। जिससे गेहूं, आलू आदि की खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। जनता इंटर कालेज फरसाली के पूर्व प्रधानाचार्य विशन गिरि गोस्वामी ने बताया कि शनिवार की शाम करीब तीन बजे बारिश के साथ इलाके में ओलावृष्टि भी हुई। जिससे खेतों में ओलों की परत जम गई।
फरसाली वल्ली, फरसाली तल्ली, मल्ला देश, गुलेर, खर्क कानातोली, झोपड़ा, नरगड़ा, किरोली आदि गांवों में गेहूं की फसल बरबाद हो गई। आलू के पौधे भी ओलों की मार से खराब हो गए। उन्होंने बताया कि इस साल इलाके में पुलम के फलों की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद थी, लेकिन ओलावृष्टि से सारे पुलम गिर गए हैं। जिससे उद्यानपतियों की चिंता बढ़ गई है।