फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Had to wait a long time to get the cylinder refilled

Bageshwar News: सिलिंडर रिफिल कराने के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार

Fri, 17 Apr 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 17 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Had to wait a long time to get the cylinder refilled
बागेश्वर। जिले में रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुचारू रूप होने के बावजूद कुछ जगहों पर भीड़ रही। जीतनगर में 15 दिन बाद वाहन के पहुंचे पर लोग गैस के लिए सुबह से दोपहर तक लोगों की लाइन लगे रहे। डीएसी नहीं आने की परेशानी अब भी बनी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इंडेन गैस एजेंसी ने जीतनगर और डिग्री कॉलेज में सिलिंडर वितरित किए। जीतनगर में 15 दिन बाद वाहन पहुंचा था जिससे लोगों की लाइन लग गई।
सुबह आठ बजे से ही लोगों ने सिलिंडर के लिए लाइन लगानी शुरू कर दी थी। 9.30 बजे गैस का वाहन पहुंचने के बाद वितरण शुरू हुआ। इस दौरान कुछ लोगों ने डीएसी नहीं आने की परेशानी बताई। हालांकि अधिकांश लोग डीएसी नंबर लेकर आए थे।
विज्ञापन

एजेंसी के वितरक सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दोपहर बाद तक सिलिंडर बांटने का क्रम चलता रहा। इस दौरान 150 लोगों के सिलिंडर रिफिल हुए। लोगों के लाइन लगाकर इंतजार करने से अधिक परेशानी नहीं झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलेभर में रिफिल कराए गए 1154 सिलिंडर

बागेश्वर। शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर 1154 गैस सिलिंडर वितरित किए गए। जिला पूर्ति अधिकारी जीबी पांडे ने बताया कि इंडेन गैस सर्विस ने नगर के जीतनगर, डिग्री कॉलेज समेत विकासखंड के दोया, चिडंग, तुपेड़, करुली में 468 सिलिंडर बांटे। गरुड़ ने पचना से टीट बाजार क्षेत्र में 234, कपकोट ने तोली, बघर, कपकोट, पुल बाजार क्षेत्र में 216 सिलिंडर बांटे। कांडा ने जेठाई, गुरना, किमोली, बंगचूड़ी में 100 सिलिंडर बांटे। भारत गैस एजेंसी ने जिला मुख्यालय, कपकोट, भराड़ी, शामा क्षेत्र में 136 सिलिंडर रिफिल कराए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed