फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Gurunanak Jayanti in Almora And Bageshwar

गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर गरुद्वारे में हुए शबद कीर्तन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Gurunanak Jayanti in Almora And Bageshwar
बागेश्वर के थड़ा साहिब गुरुद्वारा में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर मौजूद श्रद्घालु। संवाद न्य - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/अल्मोड़ा। सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के थड़ा साहिब गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद भी छका।
विज्ञापन

गुरुनानकदेव के प्रकाश पर्व के लिए सोमवार से ही तैयारी शुरू हो गई थी। भक्तों ने गुरुद्वारे की विशेष सजावट की। श्रद्धालुओं ने मंगलवार सुबह से गुरुद्वारे के आसपास सफाई की। शबद-कीर्तन में सिख समुदाय के सभी परिवारों से आए लोगों ने शिरकत की। भक्तों ने गुरुदेव के बताए मार्ग पर चलने और दीन, दुखियों की हरसंभव मदद करने का संकल्प लिया। लंगर में सैकड़ों नगरवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष किशन सोनी, हरीश सोनी, राजकुमार सहदेव, मनप्रीत कौर, कशिश कौर, परमजीत कौर, सिम्मी सोनी, महेंद्र सिंह, रिदिमा आदि रहे।
विज्ञापन

गुरुनानक देव की जयंती अल्मोड़ा में भी हर्षोल्लास से मनाई गई। लिंक रोड स्थित सर कृपा सर गुरुद्वारे में शबद कीर्तन और अरदास हुई। संगत से गुरुनानक देव के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर लोगों ने लंगर भी छका। यहां अमरजीत, सुनील सचदेवा, परमजीत, सवेंद्र कौर, रवींद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिह, रवि सचदेवा आदि थे।

अल्मोड़ा में कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक जयंती के अवसर पर सुखमनी का पाठ करते लोग।संवाद

अल्मोड़ा में कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक जयंती के अवसर पर सुखमनी का पाठ करते लोग।संवाद- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed