फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Gujrati dance in the Durga Puja festival, women played fiercely in Garba

दुर्गा पूजा महोत्सव में लगा गुजराती नृत्य का तड़का, महिलाओं ने जमकर खेला गरबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Gujrati dance in the Durga Puja festival, women played fiercely in Garba
बागेश्वर में गरबा नृत्य की प्रस्तुति देतीं बालिकाएं। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में गुजराती संस्कृति का समावेश करने के उद्देश्य को लेकर गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। कमेटी की महिला कार्यकारिणी, स्कूली छात्राओं, नगर की महिलाओं और बालिकाओं ने गरबा नृत्य कर देर रात तक रंग जमाया।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से ममता रावल के निर्देशन में पूजा पंडाल में शाम की आरती के बाद गरबा नृत्य की शुरुआत हुई। पहली बार हो रहे कार्यक्रम में महिला श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बृज किशोर वर्मा ने बताया कि महोत्सव को विविध रंग देने के उद्देश्य से इस साल पहली बार गरबा नृत्य कराया गया। समिति इस साल झोड़ा-चांचरी का आयोजन भी कराने जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में उमा गुुरुरानी, कमला भैसोड़ा, चंद्रा उपाध्याय, जीवंती कांडपाल, ज्योति कांडपाल, ज्योति डसीला आदि ने सहयोग दिया। इधर नुमाइशखेत के आशीर्वाद भवन, कपकोट के केदारेश्वर मैदान और तिरुवाण की देवी पूजा और दुर्गा पूजा में भी सायंकाल की आरती के बाद देर शाम तक भजन-कीर्तन हुए। नवरात्र के सातवें दिन भक्तों ने मंदिरों में जाकर मां कात्यायनी की पूजा अर्चना कर सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed