{"_id":"671d30513d54f6f1010bb605","slug":"guest-teachers-staged-a-strike-demanding-salary-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-110709-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: वेतन की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: वेतन की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने दिया धरना
Sat, 26 Oct 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना करते अतिथि शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि का वेतन नहीं मिलने से अतिथि शिक्षकों में रोष है। आक्रोशित अतिथि शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए मानदेय के भुगतान की मांग की। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
अतिथि शिक्षक संगठन के अध्यक्ष महेश चंद्र टम्टा के नेतृत्व में कपकोट क्षेत्र के विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि के मानदेय की मांग की। अध्यक्ष टम्टा ने कहा कि महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने विगत 22 जुलाई 2024 को और सीईओ ने विगत एक जुलाई को वेतन देने के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद अतिथि शिक्षकों को मई, जून का मानदेय नहीं दिया गया है। बताया कि विद्यालय में अतिथि शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अलावा खेल प्रतियोगिता, संस्कृत प्रतियोगिता, यूडायस कार्य, शिक्षा पोर्टल, अपार आईडी जैसे विभिन्न कार्य करने पड़ते हैं। कहा कि अगर 31 अक्तूबर तक मांग पूरी नहीं की गई तो सभी अतिथि शिक्षक एक नवंबर से विद्यालयों में केवल शिक्षण कार्य करेंगे, अन्य कार्यों में किसी तरह का सहयोग नहीं देंगे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष संतोष उप्रेती, प्रकाश सिंह धपोला, राजेंद्र सिंह नेगी, पंजाब सिंह, लता लोहनी, नीमा, भावना जोशी, पूनम रावत, रश्मि जोशी, सोहन सिंह, गणेश कुमार आदि मौजूद रहे।