{"_id":"574f37aa4f1c1ba409108e2f","slug":"guest-teachers-sought-the-deployment","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट टीचर ने शिक्षा विभाग से मांगी दोबारा नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट टीचर ने शिक्षा विभाग से मांगी दोबारा नियुक्ति
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
गेस्ट टीचर्स की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। गेस्ट टीचर एसोसिएशन की ब्लॉक इकाई की बैठक में वक्ताओं ने शिक्षा विभाग से जल्द दोबारा नियुक्ति देने को कहा। नियुक्ति जुलाई प्रथम सप्ताह तक नहीं दी गई तो शिक्षक प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। राम मंदिर धर्मशाला में हुई बैठक में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश रावत ने गेस्ट टीचर्स को दोबारा नियुक्ति देने का शासनादेश करने पर सीएम हरीश रावत का आभार जताया।
विज्ञापन
उन्होंने नियुक्ति मिलने पर शिक्षण कार्य को और बेहतर करने का संकल्प लिया। संगठन के मीडिया प्रभारी मनोज खोलिया ने संचालन किया। बैठक में कुलभानु कांडपाल, गिरधर मेहरा, राजेश भट्ट, आशा बुटोला, रेनू दोसाद, प्रेम मनराल, राधा कांडपाल, राहुल खुल्बे, मनोज खोलिया, विवेक जोशी, ज्योति जोशी, ममता गोस्वामी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन