फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Guava trees start bearing fruits in the mountains in February in mountains at bageshwar

Bageshwar: ठंडे रहने वाले पहाड़ करने लगे मैदानी क्षेत्रों सा व्यवहार, अमरूद में आए फल; समय से पहले पका काफल

Tue, 04 Feb 2025 02:52 PM IST
हीरा मेहरा शंकर पांडेय, संवाद
शंकर पांडेय, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 04 Feb 2025 02:52 PM IST
सार

पहाड़ों में फरवरी में ही अमरूद के पेड़ पर फल आने लगे हैं। मार्च-अप्रैल में फलने-फूलने वाले काफल-बुरांश जनवरी में ही फल-फूलने लगे हैं। हिमालय में बर्फ कम हो रही है। वैज्ञानिक मौसम में हो रहे इन बदलाव को भविष्य के लिए कुदरत की मौन चेतावनी मान रहे हैं।

विज्ञापन
Guava trees start bearing fruits in the mountains in February in mountains at bageshwar
अमरूद

विस्तार

समय चक्र बदलाव के दौर में आ गया है। तापमान बढ़ता जा रहा है। ठंडे रहने वाले पहाड़ मैदानी क्षेत्रों की तरह व्यवहार करने लगे हैं। पहाड़ों में फरवरी में ही अमरूद के पेड़ पर फल आने लगे हैं। मार्च-अप्रैल में फलने-फूलने वाले काफल-बुरांश जनवरी में ही फल-फूलने लगे हैं। सर्दियों में बर्फ से लकदक रहने वाली पर्वत श्रृंखलाएं काली पड़ने लगीं हैं। पहाड़ों पर मोर रहने लगे हैं। हिमालय में बर्फ कम हो रही है। वैज्ञानिक मौसम में हो रहे इन बदलाव को भविष्य के लिए कुदरत की मौन चेतावनी मान रहे हैं।

विज्ञापन

जनवरी-फरवरी में अमूमन पहाड़ों पर भीषण ठंड पड़ती थी। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कई दिनों तक पहाड़ बर्फ से ढके रहते थे लेकिन पिछले एक दशक में हालात काफी बदल गए हैं। फरवरी की शुरुआत में ही दिन के समय 25-26 डिग्री सेल्सियस तापमान चला जा रहा है। बर्फबारी और बारिश न होने से सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं।

विज्ञापन

पिछले तीन साल से सर्दियों में रूठ रहे मेघ
वर्ष 2022 से नवंबर-दिसंबर में अच्छी बारिश नहीं हो रही है। हल्की बारिश और कभी-कभार ही बर्फ गिर रही है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में 2022 से 2024 तक नवंबर-दिसंबर में बारिश नहीं हुई। जनवरी 2023 में 64.15 मिमी बारिश हुई थी। 2024 में जनवरी का महीना भी बिना बारिश के बीत गया। इस साल जनवरी में 10.50 मिमी बारिश हुई थी। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिछले चार-पांच साल से बुरांश का समय से फूलना, कमेड़ीदेवी, बेरीनाग क्षेत्र में काफल का समय से पहले पकना ग्लोबल वार्मिंग के ही लक्षण हैं। मौसम में बदलाव का जैव विविधता पर प्रभाव पड़ रहा है। -डॉ. राजकुमार, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर

 

प्रदूषण और तापमान बढ़ने का सीधा असर ग्लेशियर और हिमालय पर पड़ रहा है। सर्दियों में बारिश और बर्फबारी नहीं होने से ग्लेशियर सिमट रहे हैं। बढ़ते तापमान और प्रदूषण की अनदेखी करने से साल दर साल हालात बिगड़ रहे हैं। सर्दियों में कड़ाके की ठंड और अचानक गर्मी का अहसास होना, गर्मियों में सामान्य से अधिक तापमान हालात बिगड़ने के संकेत हैं। वातावरण में हो रहे बदलाव की अनदेखी करना भविष्य में जनजीवन पर भारी पड़ सकता है। -डॉ. डीपी डोभाल, सेवानिवृत्त सीनियर हिम वैज्ञानिक वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, देहरादून।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed