{"_id":"baa8ee0fb815d7d7e16729fb3dfb3c94","slug":"growth-false-announcements-chief-mp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की झूठी घोषणाएं कर रहे मुख्यमंत्री : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की झूठी घोषणाएं कर रहे मुख्यमंत्री : सांसद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
Updated Tue, 15 Sep 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अजय टम्टा ने कहा है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। मुख्यमंत्री हवाई घोषणाएं करके लोगों को बरगला रहे हैं। अधिकतर घोषणाओं पर काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ देकर ऐतिहासिक काम किया है।
विज्ञापन
यहां प्रेसवार्ता में सांसद ने कहा कि आपदा राहत घोटाले पर राज्य सरकार पर्दा डालने का प्रयास कर रही है, जबकि घोटालों के आरोपों की पुष्टि हो चुकी है। राज्य सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल में 95 सौ योजनाओं की घोषणाएं कर चुके हैं, लेकिन बहुत कम योजनाओं पर काम हो सका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एशियन विकास बैंक (एडीबी) की सड़कों की हालत खराब हो गई है। सड़कें पहले से भी बदहाल हो गई हैं। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार सभी गांवों को संचार की आधुनिकतम सुविधाओं से जोड़ना चाहती है। इसके लिए डिजिटल सिस्टम का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार पंचेश्वर बांध बनाने के लिए तैयारियां कर चुकी है। शीघ्र ही प्रधान मंत्री इसका शिलान्यास करेंगे। टम्टा ने कहा कि पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग काफी समय से लंबित थी। अब केंद्र सरकार ने इसकी घोषणा कर दी है। वहां सांसद प्रतिनिधि कुंदन परिहार, दयाल कांडपाल, खड़क टंगड़िया, राजू उपाध्याय, खड़क दफौटी, दयाल कांडपाल आदि थे।