फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   grandson and grandmother died in an accident

ननिहाल आए नाती और नानी का काल बनकर गिरा पेड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
grandson and grandmother died in an accident
बागेश्वर। गुनाकोट गांव के रतेड़ में शुक्रवार की सुबह नानी और नाती के लिए काल बनकर आई। हादसे में जान गंवाने वाले आदित्य राज (10) अपनी मां निर्मला और सौतेले पिता अशोक कुमार के साथ 10 दिन पहले ननिहाल आया था। बेटे आदित्य और मां गीता देवी की मौत के बाद निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, परिवार के अन्य लोग भी सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

रतेड़ अनुसूचित जाति बहुल गांव है। गांव में मकानों के बीच कई पुराने और बड़े पेड़ हैं। ऐसा ही एक विशालकाय पेड़ कैलाश राम और खिुमली देवी के मकान पर गिरा और दो लोगों की जिंदगी लील गया। आसपास के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश राम का पूरा परिवार दूसरी मंजिल पर बने एक ही कमरे में सोया था। रात के करीब तीन बजे पेड़ जड़ से उखड़ा और मकानों के आधे हिस्से को क्षतिग्रस्त करते हुए जमीन पर जा गिरा। आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़कर आए। आनन-फानन में कमरे से लोगों को बाहर निकालने का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

घटना में बाकी लोगों को हल्की चोटें थीं, लेकिन गीता और आदित्य का पता नहीं चला। इसके बाद ग्रामीणों ने मलबे में उनकी खोजबीन की। काफी मशक्कत के बाद गीता देवी और आदित्य को मलबे से निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की जांच कराने के बाद पूरा परिवार चार दिन तक क्वारंटीन भी रहा था। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद परिवार के साथ खुशी से समय बिता रही थी, लेकिन शुक्रवार की सुबह हुए हादसे ने एक झटके से खुशियों को मातम में बदल दिया। जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने प्रभावितों को तत्काल मदद देने की मांग की है।
प्रभावित परिवारों को दी तात्कालिक सहायता
बागेश्वर। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि गुनाकोट के दोनों प्रभावितों को 5200-5200 रुपये की अहेतुक राशि दी है। दोनों परिवारों को मकान निर्माण के लिए एक लाख 1900 रुपये की धनराशि दी जाएगी। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजा शनिवार को दे दिया जाएगा। यदि किसी घायल ने अस्पताल में इलाज कराया होगा, तो उसे भी नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

गुनाकोट के हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों की हरसंभव मदद की जाएगी। प्रभावितों को मकान बनाने के लिए अनुमन्य धनराशि के साथ ही मुआवजा राशि वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। - विनीत कुमार जिलाधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed