{"_id":"576d89904f1c1bb40cb48f02","slug":"gramya-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाकभाजी, पशुपालन कर बढ़ाएं आय : ऐठानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाकभाजी, पशुपालन कर बढ़ाएं आय : ऐठानी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
ग्राम्या परियोजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। विक्रेंदीकृत जलागम विकास समिति ग्राम्या फेज टू की ओर से कृषि उद्यान, पशुपालन निवेश वितरण और तकनीकी कार्यशाला आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने किसानों से कहा कि वह शाकभाजी, पशुपालन को बढ़ावा देकर अपनी आय बढ़ाएं। बाजार में स्थानीय उत्पादों की काफी मांग होने के साथ ही उनकी कीमत भी अच्छी मिल रही है।
विज्ञापन
जनमिलन केंद्र पन्याली में आयोजित इस कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष ऐठानी ने लाभार्थियों को स्प्रे मशीन, रेक, तिरपाल, टॉर्च, दरी, कंबल, टब, बैग, जैविक खाद, सब्जी बीज, पशु दवाई बांटी। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने ग्रामीणों से योजना का सही क्रियान्वयन करने को कहा। बताया कि मेहनत से हर कठिन काम आसान हो जाता है।
विज्ञापन
उपपरियोजना निदेशक आरके सिंह ने परियोजना के कार्योें की जानकारी दी। कार्यशाला में यूनिट प्रभारी एमसी भट्ट, मोहन भंडारी, सुनील कर्म्याल, मनोज कुमार, सुंदर प्रसाद, मोहन नेगी, सुंदर प्रसाद, एमडी सुयाल, बहादुर सिंह, जया, रितु टम्टा, रिंकी बोरा, कमला रैखोला, बृजेश कुमार, रमेेश डुंगरिया आदि थे।
विज्ञापन