{"_id":"5761a6124f1c1b471e11b9bb","slug":"gramya-presidents-secretaries-of-the-rti-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम्या अध्यक्षों, सचिवों को दी आरटीआई की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम्या अध्यक्षों, सचिवों को दी आरटीआई की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
आरटीआई कार्यशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। ग्राम्या कपकोट यूनिट के अध्यक्षों और सचिवों को बुधवार को दूसरे दिन भी सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम 2005 के तहत ट्रेनिंग दी गई। यहां ग्राम्या सभागार में जन शिक्षण संस्थान बागेश्वर के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने कहा कि इस अधिनियम के जरिए लाभार्थी निर्धारित अवधि में हर जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
सारे रिकॉर्ड रोजाना दुरुस्त होने पर लाभार्थी को निर्धारित समय के भीतर सूचना मिल सकती है। समय पर सूचना न देने पर संबंधित संस्थाध्यक्ष को जुर्माना भी देना पड़ता है। हालांकि पारदर्शी नीति होने पर कभी दिक्कत नहीं आती।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह अधिनियम भ्रष्टाचार रोकने में मददगार साबित हो रहा है। संस्थान के नरेंद्र खेतवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को कई जानकारियां दी। वहां प्रशिक्षण प्रभारी लक्ष्मण नेगी, यूनिट प्रभारी मुरलीधर सुयाल, हर्ष सिंह, राजेंद्र सिंह, हयात सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुंदन, गोविंद, बलवंत, कलावती, अनीता, जानकी, बसंती, मानमती देवी आदि थे।
विज्ञापन