फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Gram Pradhan Arrested In Misconduct

घर में घुसकर महिला से छेड़ाखानी, मारपीट के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan Arrested In Misconduct
कांडा/बागेश्वर। कांडा पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को ग्राम प्रधान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बुधवार को कांडा थाने में दी तहरीर में ग्राम प्रधान पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार आरोपी नौ अगस्त की रात में घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया। बुधवार सुबह आरोपी ने महिला से फिर मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 452/254/323/504/506 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना एसआई मीना रावत को सौंपी। विवेचना में मामला सही पाए जाने पर बृहस्पतिवार को आरोपी सुंदर सिंह राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद धारा 354 (ख)/457 (छेड़खानी/रात्रि में घर में घुसना) की बढ़ोतरी की है। एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई राजेंद्र सिंह नेगी, एसआई मीना रावत, आरक्षी देवेश पांडे, राज कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed