फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Graduates Increase Honor to Honor

मेधावियों ने बढ़ाया मान हुआ सम्मान 

Sat, 22 Jun 2019 11:44 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
बागेश्वर। Published by: दीपक नेगी Updated Sat, 22 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Graduates Increase Honor to Honor
बागेश्वर में अतिथियों के साथ उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
 अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में जिला स्तर व स्कूल स्तर पर अव्वल रहे 139 मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को होटल नरेंद्र पैलेस के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐंठानी, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, एसपी लोकेश्वर सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत, समाजसेवी नरेंद्र खेतवाल, अमर उजाला के यूनिट हैड डीडी जोशी ने किया। समारोह में सीबीएसई के 10 वीं के 47, 12 वीं के 24 और उत्तराखंड बोर्ड के 10 वीं के 48, 12वीं के 20 जिला, स्कूल  टॉपर मेधावियों को अमर  उजाला मैडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समारोह में अतिथियों ने मेधावियों को जीवन में सही दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया। इस मौके पर नेहा डांस एकेडमी के नन्हे कलाकारों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन प्रशांत पांडे ने किया। समारोह में इंद्र सिंह परिहार, आनंद बिष्ट, नेहा बघरी और भुवन फर्स्वाण ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
-बच्चों के विकास के लिए अभिभावकों को उन्हें समय, कॅरिअर के चयन में सोच समझ कर सुझाव देना चाहिए। स्कूल में शिक्षा का वातावरण होना चाहिए तभी बुनियाद मजबूत होती है। बच्चों को भी समाज में भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। -हरीश चंद्र सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर

-10 वीं या 12 वीं में बढ़िया प्रतिशत अंक लाने के लिए शुभकामनाएं लेकिन प्रतियोगिता यही खत्म नहीं हुई है। इस लगन और मेहनत को बनाए रखने की जरूरत है ताकि जीवन में सफलता का मुकाम हासिल हो सके।- सुरेश खेतवाल नगर पालिकाध्यक्ष बागेश्वर

-16 से 24 साल तक की उम्र में निष्ठा, मेहनत से पढ़ाई करनी की जरूरत है। यही आठ-नौ साल बाकी जिंदगी की दिशा तय करते हैं। पुलिस, प्रशासनिक सेवा, खेल, कलाकार जो भी बनना है पूरी तन्मयता से मेहनत करें ताकि सफलता मिले।- लोकेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर

-शिक्षा एक ऐसा धन है जितना अध्ययन करो उतना बढ़ता है। मेधावियों को अब कॅरिअर चुनने में सतर्कता बरतने की जरूरत है सिर्फ साथियों को देखकर कॅरिअर नहीं चुनना है। जो भी कॅरिअर चुने दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ हासिल करने में जुट जाना चाहिए। तभी सफलता मिलेगी। - हरीश चंद्र सिंह ऐंठानी, जिला पंचायत बागेश्वर

-बागेश्वर के मेधावी सिर्फ शिक्षा नहीं संगीत, खेल विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति कर रहे हैं। बच्चों को एक लक्ष्य बनाने की जरूरत है, फिर स्थितियां कितनी ही विपरीत क्यों नहीं हो, इस लक्ष्य को पकड़ कर चलते रहना चाहिए। -नरेंद्र सिंह खेतवाल, समाजसेवी
सीबीएसई 10 वीं के ये मेधावी हुए सम्मानित
करन सिंह, दीपक जोशी, ज्योति  जोशी, दीपक  कांडपाल, भावना कोरंगा, अंकित, पंकज  गोस्वामी, विशाखा कालाकोटी, कृष्णा पांडे, नितेश सिंह, चेतन लोहुमी, पवन कोरंगा, मोहित मेर, जयदेव सिंह, वैशाली लोहुमी, विनय मेहरा, तनुज कांडपाल, आयुष जोशी, अली रहमान, कोमल उपाध्याय, ऋषभ, कंचन मिश्रा, अंजलि, नीरज परिहार, सागर बिष्ट, सपना गोस्वामी, हेमा गड़िया, आयुष टम्टा, कविता नेगी, हर्ष लोहनी, प्रवीण धामी, जयदीप सिंह, काजल जोशी, हिमांशु, बबिता बिष्ट, करन रावत, दिया नगरकोटी, लता, पवन फर्स्वाण, करीना नगरकोटी, दीक्षा, संगीता होलरिया, प्रियंका कांडपाल, कौशल सिंह, रोहित गिरी गोस्वामी
सीबीएसई 12 वीं के ये मेधावी हुए सम्मानित
शिवानी थापा, दीपांजलि रावत, ज्योति पंत, देवेश बिष्ट, तनुजा कालाकोटी, मोनिका, अर्चित लोहुमी, भावेश उपाध्याय, मयंक पाठक, दीपक, विवेक सिंह, कुनाल पांडे, मानस साह, तनुजा साह, कृतिका जोशी, चेतन भंडारी, आकांक्षा चौधरी, ललित मोहन कांडपाल, गौरव वोरा, उर्मिला दानू, नीलम पांडे, करन थायत, अमित मेहता, लक्ष्य पांडे
उत्तराखंड बोर्ड के 10 वीं के ये मेधावी हुए सम्मानित 
विशाखा मिश्रा, जया रौतेला, मानसी मेहरा, प्रवीण धामी, तनुजा खेतवाल, तृप्ति लोहनी, कमलेश, लवराज पांडे, अंजलि कोहली, पूनम भट्ट, सुषमा नैनवाल, बीना राज, चंदन राम, गणेश सिंह, हेमंत सिंह, सचिन सिंह, भागीरथी, खष्टी रौतेला, रिया रौतेला, रजनी, पंकज राम, प्रकाश सिंह, सुमित पांडे, कमलेश सिंह, भास्करानंद, दिया आर्य, दर्शन सिंह, भगवत सिंह, अभय सिंह, विनय मोहन, हेमा टंगड़िया, गीता, उदय जोशी, वंदना बिष्ट, कमलेश, तनुज जोशी, मनीष पांडे, रुचि वोरा, आरती, रिया भट्ट, मंजू भट्ट, लता तिवारी, ज्योति पांडे, कल्पना बिष्ट, नीरज, रोहित, राहुल, रिया पांडे

उत्तराखंड बोर्ड के 12 वीं के ये मेधावी हुए सम्मानित 
रीमा भंडारी, सीमा, बबिता, पूनम आर्य, ज्योति कर्नाटक, आकांक्षा कार्की, सपना कार्की, हिमानी, नवाब खान, संजय बेलवाल, दीपक गड़िया, बिमला, रेखा धामी, प्रेमा रौतेला, मोहित जोशी, जया, हिमांशु, पंकज थापा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed