{"_id":"57cc19024f1c1baa3031727e","slug":"government-demand-drivers-pointed-vacant-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय चालकों ने उठाई रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय चालकों ने उठाई रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sun, 04 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
बैठक करते चालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वाहन चालक संघ की बैठक विकास भवन परिसर में आयोजित हुई। नंदन सिंह की अध्यक्षता व किशन राम लोबियाल के संचालन में आयोजित बैठक में चालकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा 19 सितंबर को महारैली में भाग लेने के लिए देहरादून जाने पर भी विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
बैठक में चालकों ने वेतन बैंड 2400 से बढ़ाकर 2800 करने, नियुक्तियों पर रोक हटाकर रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती किए जाने, मानदेय शब्द को हटाकर वेतन किए जाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में शासन स्तर पर हुए समझौते के आधार पर जीओ जारी नहीं किया गया। इसके खिलाफ सभी चालकों में नाराजगी है।
विज्ञापन
इन सभी मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर महारैली आयोजित की जा रही है। बैठक में राजेंद्र प्रसाद, प्रेम सिंह, आनंद सिंह, किशन राम, गोपाल संह, कैलाश चंद्र, पदी राम, प्रयाग दत्त, राजेंद्र सिंह, दीप चंद्र, रवींद्र सिंह, जगदीश चंद्र आदि चालक मौजूद थे।
विज्ञापन