{"_id":"571fa6d44f1c1bf571a91834","slug":"gomti-bridge-was-jammed-throughout-the-day-to-find","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती पुल पर दिन भर लगता रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती पुल पर दिन भर लगता रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
गोमती पुल के पास लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
नगर के गोमती नदी में पुराने पुल की मरम्मत का काम जारी है। पुल के सुधारीकरण के कारण नेशनल हाईवे का पूरा ट्रैफिक एक ही पुल पर संचालित हो रहा है। इसके चलते दिन भर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। मंगलवार को देर शाम तक जाम लगता रहा। गोमती नदी में बने पुराने पुल की मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन
इसके चलते पिछले एक सप्ताह से पूरा ट्रैफिक नए पुल से होकर गुजर रहा है। परंतु नेशनल हाईवे में वाहनों का अधिक दबाव होने से पुल के दोनों ओर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। मंगलवार को भी पुल पर सुबह से ही जाम लगाता रहा। इस पुल में दिन कम से कम एक दर्जन बार जाम में वाहन फंसे।
विज्ञापन
शाम सात बजे ट्रकों की आवाजाही शुरू होने से भी बीस मिनट तक जाम लगा रहा। पुल की मरम्मत के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए दोनों ओर यातायात पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन