{"_id":"57b5e9cc4f1c1bd0586ebfe0","slug":"golu-brothers-and-sisters-traveled-in-the-car-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने गोलू भाई की गाड़ी में मुफ्त सफर किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने गोलू भाई की गाड़ी में मुफ्त सफर किया
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के गोलू भाई के वाहन में मुफ्त सफर करती बहनें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर से रोजाना बालीघाट-दोफाड़-रीमा-धरमघर सड़क पर दोफाड़ निवासी गोकुल सिंह कालाकोटी गोलू की ट्रेवलर संख्या यूके02 टीए: 629 रक्षाबंधन के मौके पर बहनों के नाम रही। 13सीटों वाले इस वाहन का बहनों ने भरपूर लुत्फ उठाया। बहनों ने गोलू भाई के कलाई में राखी बांधी और उनके दीर्घ और सुखमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन
गोलू ने बहनों को मिठाइयां भेंट की और उन्हें रक्षा का वचन दिया। कालाकोटी ने कहा कि बहनें उनके लिए शक्तिस्वरूपा हैं। जिन घरों में बहनें हैं वह धन्य हैं। मालूम हो कि कालाकोटी ने गत वर्ष भी बहनों को रक्षाबंधन के मौके पर अपनी गाड़ी में मुफ्त में सफर कराया था। पुंगरघाटी विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश रौतेला, प्रवक्ता हरीश कालाकोटी समेत कई लोगों ने गोलू भाई के योगदान की सराहना की है।
विज्ञापन