{"_id":"56e9ab094f1c1b3b768b46c9","slug":"goldsmith-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकार दिल्ली रवाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णकार दिल्ली रवाना
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
ज्वेलर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट/कांडा। आभूषणों के निर्माण पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में सर्राफा कारोबार बुधवार को भी बंद रहा। बागनाथ मंदिर परिसर में एकजुट स्वर्णकारों ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। जंतर मंतर दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बुधवार को 15 स्वर्णकार दिल्ली रवाना हो गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी ने उनकी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
दिल्ली जाने वालों में राजू वर्मा, अमित रस्तोगी, मोहित रस्तोगी, गोविंद भारद्वाज, नितेश वर्मा, सुमित रस्तोगी, गौरव गायकवाड़, नानू रस्तोगी, मदन वर्मा, उमेश, कंचन वर्मा, गोविंद लाल वर्मा, बसंत लाल वर्मा आदि थे। उधर कांडा में विरोध प्रदर्शन करने वालों में गोविंद लाल वर्मा, दीपक वर्मा, दीप चंद्र वर्मा, सतीश लाल, गंगा लाल वर्मा, महेश वर्मा, रवि वर्मा, जगदीश वर्मा, पप्पू वर्मा, विजय वर्मा, अजय वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। स्वर्णकार संगठन की ब्लॉक इकाई ने उत्पाद शुल्क हटाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ टीट बाजार में प्रदर्शन किया। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने बताया कि कई स्वर्णकार दिल्ली भी गए हैं। प्रदर्शन करने वालों में सुंदर लाल वर्मा, दीप लाल वर्मा, हेमू वर्मा, पुष्कर लाल, दलीप वर्मा, नवनीत, नंदन वर्मा आदि मुख्य थे।
विज्ञापन