{"_id":"662d577dc4ba878ac40114c4","slug":"gold-worth-of-15-tola-stolen-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-106126-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जजी परिसर के एक घर से 15 तोले सोने के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जजी परिसर के एक घर से 15 तोले सोने के जेवर चोरी
Sun, 28 Apr 2024 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 28 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
जजी में कार्यरत कर्मचारी के घर में न होने का उठाया फायदा, पुलिस जांच में जुटी
बागेश्वर। बागेश्वर के जजी परिसर में स्थित आवासीय परिसर में चोरों ने करीब 15 तोले सोने के जेवर के साथ ही नकदी चुरा ली। अल्मोड़ा से पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट और अन्य जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं।
बागेश्वर जजी में लिपिक के पद पर कार्यरत संजय टम्टा जजी परिसर में बने सरकारी आवास में रहते थे। वह कुछ समय से दिल्ली में अपना इलाज करा रहे हैं। उनका परिवार भी उन्हीं के साथ है। शनिवार की सुबह पड़ोसियों के दरवाजे का कुंडा टूटा देखा। इसकी जानकारी संजय टम्टा को दी।
सूचना पर सीओ अंकित कंडारी, प्रभारी कोतवाल संजय बृजवाल और अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। आवास के भीतर अल्मारी खुली पड़ी थी। सामान अस्तव्यस्त पड़ा था। पीड़ित संजय टम्टा के अनुसार आवास में करीब 15 तोला सोने के जेवरों के साथ ही करीब 35 हजार की नकदी और कुछ चांदी के जेवर थे। जेवर और नकदी चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित की भाभी सुनीता टम्टा ने कोतवाली में देवर के सरकारी आवास से सोने के जेवर और नकदी चोरी होने की तहरीर दी है। प्रभारी कोतवाल बृजवाल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
कोट- चोरी की जांच शुरू कर दी गई है। फाेरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट वगैरह ले लिए हैं। जल्द मामले का खुलासा हो जाएगा।- अंकित कंडारी, सीओ, बागेश्वर