फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Gold Sale in Bageshwar

पुष्य नक्षत्र पर बागेश्वर में 50 लाख का सोना बिका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Gold Sale in Bageshwar
बागेश्वर। कोरोना महामारी के बीच दशहरे से व्यापार बढ़ गया है। लोग हर प्रकार की खरीदारी कर रहे हैं। दिवाली से पहले बाजार में दिन-प्रतिदिन रौनक बढ़ रही है। लगन भी शुरू होने वाले हैं। इसके चलते इन दिनों सोने का व्यापार भी बढ़ गया है। शनिवार को पुष्य नक्षत्र के मौके पर बागेश्वर में 50 लाख के सोने के कारोबार होने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

शास्त्रों के अनुसार पुष्य नक्षत्र पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। करवाचौथ के बाद शनिवार को पुष्य नक्षत्र के मौके पर सोना कारोबारियों की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इस नक्षत्र में सोना, चांदी की खरीदारी करना अत्यंत फलदायक माना गया है। सोने से बनी हुई चीजों का दान करना या मांगलिक कार्यों के लिए आभूषण आदि खरीदने के लिए भी यह संयोग श्रेष्ठ और मंगलकारी रहता है। सर्राफा व्यापार संघ के अध्यक्ष नितेश वर्मा का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण इस बार सोने का कारोबार सामान्य है। हालांकि सोना महंगा होने के बाद भी पुष्य नक्षत्र के मौके पर करीब 50 लाख का कारोबार नगर के सोना कारोबारियों ने किया। सर्राफा व्यापारी अमित रस्तोगी ने बताया कि दशहरा पर्व से सोने का व्यापार रफ्तार पकड़ रहा है। लोग आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। पिछले दशहरे के मुकाबले इस बार के दशहरे से सोने की खरीदारी में उछाल आया है। लोग डिमांड भी दे रहे हैं, पुराने सोने से फैंसी डिजाइन के नए आभूषण बनवा रहे हैं। धीरे-धीरे सोने का कारोबार बढ़ रहा है। अभी सोने का भाव 65 हजार रुपये तोला है।
विज्ञापन

वाहनों की खरीदारी भी बढ़ी
बागेश्वर। त्योहारी सीजन में चौपहिया वाहनों की खरीदारी पिछले वर्ष की तुलना में अधिक प्रभावित नहीं हुई है। दोपहिया वाहनों की बिक्री पर असर अवश्य पड़ा है। पुष्य नक्षत्र पर भी कई लोगों ने वाहन खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण वाहन बाजार अप्रैल-मई पूरी तरह से ठप रहा। जून से वाहनों के खरीदार पहुंचने लगे चौपहिया वाहन विक्रेता तिलक साह ने बताया कि त्योहार के सीजन में 15 वाहन बिके हैं। पिछले वर्ष 20 वाहन बिक चुके थे। दिवाली तक 25 वाहन बिकने की उम्मीद जताई है। पिछले वर्ष यह संख्या 35 थी। चौपहिया वाहन विक्रेता धीरेंद्र साह ने बताया कि 25 वाहन बिक चुके हैं। पिछले वर्ष भी स्थिति यही रहती थी। बताया कि दिवाली तक 40 वाहन बिकने की उम्मीद है। दोपहिया वाहन विक्रेता विनोद सिंह ऐठानी ने बताया कि त्योहारी सीजन में 45 वाहनों की बिक्री हुई है। पिछले वर्ष तक यह आंकड़ा 80 से अधिक रहता था। बताया कि दिवाली पर्व तक करीब 120 वाहन बिकने की उम्मीद है। हालांकि पिछले वर्ष दिवाली तक 187 वाहनों की बिक्री हुई थी। इस वर्ष 90 फीसदी खरीदार किस्तों में और शेष 10 प्रतिशत नकद वाहन खरीद रहे हैं, जबकि पिछले वर्ष तक 95 फीसदी नकद और पांच प्रतिशत किस्तों में वाहन खरीदते थे। दोपहिया वाहन विक्रेता मनु कपूर ने बताया कि इस वर्ष त्योहार में केवल 15 वाहनों की बिक्री हुई है। पिछले वर्ष इस समय तक 30 वाहनों की बिक्री हो गई थी। बताया कि इस वर्ष दिवाली तक 45 वाहन बिकने की उम्मीद है। पिछले वर्ष 70 वाहन बिके थे। दोपहिया वाहन विक्रेता गिरीश कोरंगा ने बताया कि त्योहार के सीजन में 25 वाहन बिक गए हैं। पिछले वर्ष यह संख्या 35 थी। बताया कि दिवाली तक 50 वाहन बिकने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed