{"_id":"590da9094f1c1bf170441613","slug":"god-trusts-the-power-system-of-kapkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट की बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट की बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे
bageshwar
Updated Sat, 06 May 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भगवान भरोसे चल रही है। आपूर्ति नियमित रहने से जहां आम लोग परेशान हैं वहीं कारोबार पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। कई गांवों में लो वोल्टेज की भी समस्या बनी हुई है। नागरिकों और व्यापारियों ने यूपीसीएल से बिजली की आपूर्ति शीघ्र नियमित करने की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में गत एक पखवाड़े से भी अधिक समय से बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यहां बिजली परियोजनाएं बनने के बाद भी क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। दिन में आपूर्ति कभी एक घंटा तो कई बार तीन तीन घंटे तक कट रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों का हाल तो और भी बुरा हो गया है। वहां अनियमित आपूर्ति के साथ ही लोग लो वोल्टेज की समस्या से अलग जूझ रहे हैं। बिजली की अनियमित आपूर्ति से कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। नागरिकों और व्यापारियों ने बताया कि यूपीसीएल को कई बार आपूर्ति सुचारु करने की मांग कर दी है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आपूर्ति शीघ्र नियमित नहीं हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। चेतावनी देने वालों में व्यापार मंडल कपकोट के अध्यक्ष तारा कपकोटी, सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सचिव प्रकाश जोशी संरक्षक प्रेम पुरी, मल्ला दानपुर विकास समिति के अध्यक्ष स्वरूप सिंह कर्म्याल आदि शामिल हैं। इधर यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि लाइन में फाल्ट आने या लोड बढ़ने पर कुछ समय के लिए ही शट डाउन लिया जाता है इसके अलावा आपूर्ति नियमित रहती है। उन्होंने कहा कि वह फिर भी मामले को दिखवाएंगे।
विज्ञापन