फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Goat grazing went to forest 80-year-old elderly, slipped on Pirul and fell into a ditch, died.

बकरी चराने जंगल गए थे 80 वर्षीय रिटायर्ड फौजी, पिरूल पर फिसलकर खाई में गिरे, मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
Goat grazing went to forest 80-year-old elderly, slipped on Pirul and fell into a ditch, died.
बागेश्वर। बकरी चराने जंगल गए बुजर्ग की पिरूल (चीड़ के पत्ते) में फिसलने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, करूली निवासी सोबन सिंह (80) पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह सोमवार को बकरी चराने जंगल गए थे। इस दौरान अचानक पिरूल पर उनका पैर फिसल गया, वह गहरी खाई में जा गिरे। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर आरे के राजस्व उपनिरीक्षक किशोर कांडपाल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक का पंचनामा भरा।
विज्ञापन
राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि बुजर्ग महतगाड़ के जंगल में बकरी चराने गए थे। बकरी चराने के दौरान जंगल में गिरे पिरूल में उनका पैर फिसल गया, जिससे वह करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक सेना से रिटायर्ड थे। सोमवार देर शाम मृतक का शव जिला अस्पताल बागेश्वर पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पिरूल के पतले पत्ते फिसलन भरे होते हैं। इन दिनों जंगलों में बिखरे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed