{"_id":"5db722db8ebc3e93bd10b0f0","slug":"goat-being-killed-by-leopard-bageshwar-news-hld3619653117","type":"story","status":"publish","title_hn":"तड़के गोशाला में घुसकर तेंदुए ने मार डाली बकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तड़के गोशाला में घुसकर तेंदुए ने मार डाली बकरी
विज्ञापन
goat being killed by leopard
- फोटो : PTI-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा/बागेश्वर। जिले के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। सोमवार तड़के तेंदुआ स्यांकोट की एक गोशाला में घुस गया और खूंटी से बंधी बकरी को मार डाला।
सोमवार सुबह करीब चार बजे स्यांकोट गांव में जगत राम की गोशाला में तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने खूंटी से बंधी बकरी को मार डाला। परिजन जब गौशाला गए तो उन्हें तेंदुए द्वारा बकरी मारने की जानकारी मिली। इससे पूर्व रविवार को जलमानी गांव निवासी ठाकुर सिंह उर्फ ठगुरी जंगल से मवेशी चुगा कर घर लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे गौशाला के चंद कदम दूर घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उनकी बकरी को मार डाला।
तेंदुए द्वारा दो दिन में दो बकरी मारने से लोगों में दहशत है। क्षेत्र के जलमानी, स्यांकोट, भूलगांव समेत अनेक गांवों में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुआ कई बकरियों को निवाला बना चुका है। उधर भूलगांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए लोगों का धरना दिवाली के दिन भी जारी रहा।