{"_id":"579a3bc14f1c1b365a21ea2f","slug":"gnuwasrmuli-village-in-danger-from-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन से गणुवासरमौली गांव खतरे में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन से गणुवासरमौली गांव खतरे में
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 28 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में जिपं अध्यक्ष को ज्ञापन देते दियाली कुरौली के ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गणुवासरमौली गांव के ग्रामीणों ने गांव में खड़िया का अवैध खनन होने का आरोप लगाया है। खनन से निकले मलबे से जहां ग्रामीणों के उपजाऊ खेत बर्बाद होते जा रहे हैं वहीं रास्ते भी प्रभावित हो गए हैं। इस तरह के खनन को रोकने की कई बार मांग कर दी गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात की और उनसे अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने गांव में खड़िया का अवैध तरीके से खनन करके मलबा उपजाऊ खेतों में फेंक दिया है। इससे जहां उपजाऊ खेत खराब हो गए हैं। वहीं बिजली के पोल और फलदार पेड़ों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
ग्रामीणों के घर और प्राइमरी स्कूल खतरे की जद में आ गए हैं। पूर्व में हुए खनन के बाद हुए बड़े-बड़े गड्ढों को आज तक नहीं भरा गया है। भुवन चंद्र, गंगा प्रसाद पंत, किशोर पंत, हेम पंत, नवीन, सुरेश और पूरन पंत के खेत टूट चुके हैं। पीने के पानी की लाइन औैर प्राचीन नौला भी खतरे की जद में आ गया है। इस तरह के खनन से गांव में भूस्खलन का खतरा बढ़ते जा रहा है। उन्होंने डीएम से मामले की शीघ्र जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नवीन पंत, भुवन चंद्र पंत, जगदीश पंत और मनोज पंत शामिल हैं। डीएम भूपाल सिंह मनराल ने मामले की जांच शीघ्र कराने का आश्वासन दिया।